बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput केस में फंसी Rhea Chakraborty का अब ऐसा है हाल, मीडिया से कही ये बात, (Watch Video)

रिया चक्रवर्ती धीरे- धीरे अपनी मायूस जिदंगी को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं. हाल ही में रिया को जिम के बाहर स्पॉट किया गया. रिया ने पहली बार पैपराजी के फोटोग्राफर्स को जवाब देते हुए कहा ठीक हो रही हूं.

Sushant Singh Rajput केस में फंसी Rhea Chakraborty का अब ऐसा है हाल, मीडिया से कही ये बात, (Watch Video)
रिया चक्रवर्ती (Photo Credits: Yogen Shah)

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस के ड्रग्स मामले उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को जेल जाना पडा था. सुशांत केस में उनके नाम पर एक्टर के पिता ने आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसके चलते रिया ने बीते कई महीनों से सोशल मीडिया से लेकर पैपराजी के कैमरा तक दुरिया बना ली. हालांकि अभी रिया चक्रवर्ती धीरे- धीरे अपनी मायूस जिदंगी को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं. हाल ही में रिया को जिम के बाहर स्पॉट किया गया. रिया ने पहली बार पैपराजी के फोटोग्राफर्स को जवाब देते हुए कहा ठीक हो रही हूं.

रिया चक्रवर्ती को बांद्रा के जिम के बाहर स्पॉट किया गया. जहां रिया पहले सुशांत के साथ जिम आती थी. रिया ने दोबारा अपनी जिंदगी को नार्मल तरीके से जीने की कोशिश कर रही हैं. रिया ने जिम के बाहर निकलते ही कैमरा की तरफ स्माइल दी. इतना ही नहीं फोटोग्राफर्स ने रिया का हालचाल पुछा, कैसे हो मैम, जिस पर रिया ने जवाब देते हुए कहा, "ठीक हो रही हूं" कहकर गाडी में बैठ गयी. रिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं. लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यह भी पढ़े: Rhea Chakraborty अपने भाई Showik Chakraborty संग मुंबई में ढूंढ रही हैं नया घर, सामने आई ये ताजा Photos 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

बता दें की रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थी. सुशांत बांद्रा स्थित अपने घर पर 14 जून 2020 को मृत पाए गए थे. जिसके बाद सुशांत के परिवारवालों ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक पर धोखाधड़ी और सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. रिया को बॉलीवुड ड्रग्स मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार कर एक महीने के लिए जेल भेज दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).