तनुश्री-नाना विवाद: रवीना टंडन के इस बयान पर भड़क जाएंगे अक्षय और ट्विंकल
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच चल रहे विवाद पर आए दिन हर सेलेब्रिटी अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है. सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना और रेणुका शहाणे जैसी अभिनेत्रियों ने तनुश्री का सपोर्ट किया है.
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच चल रहे विवाद पर आए दिन हर सेलेब्रिटी अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है. सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना और रेणुका शहाणे जैसी अभिनेत्रियों ने तनुश्री का सपोर्ट किया है. कुछ सितारें ऐसे भी हैं जिन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया. अब रवीना टंडन ने भी इस विवाद पर एक बड़ा बयान दिया है. जब ट्विंकल और अक्षय इस बयान को पढ़ेंगे, तो उन्हें गुस्सा आ सकता है. रवीना ने अभिनेताओं की पत्नियों और गर्लफ्रेंड पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, "वर्कप्लेस में शोषण इसलिए होता है क्योंकि स्टार्स की पत्नियां और गर्लफ्रेंड चुप रहती हैं. पतियों की हरकतें जानने के बाद भी वे चुप्पी साधी रखती हैं."
साथ ही रवीना ने यह भी कहा कि, "इन अभिनेत्रियों के पति एक्ट्रेस्स से फ़्लर्ट करते हैं और उनका करियर बर्बाद हो जाता है. बाद में इन अभिनेत्रियों की जगह किसी और को रख लिया जाता है." रवीना ने कहीं भी अक्षय और ट्विंकल का नाम तो नहीं लिया लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनका इशारा इन दोनों की तरफ ही था.
What defines harassment in a workplace?The fact that many industry wives/girlfriends are silent observers or instigators, when actor husbands destroy the actresses careers after the chase and flirtation is over,have them replaced with other potential targets?
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) September 29, 2018
बता दें कि इससे पहले ट्विंकल ने तनुश्री के सपोर्ट में एक ट्वीट किया था. उस ट्वीट का जवाब देते हुए तनुश्री ने कहा था कि भले ही ट्विंकल उनका सपोर्ट कर रही हो लेकिन उनके पति तो नाना पाटेकर के साथ 'हाउसफुल 4' की शूटिंग करे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2018 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

