करण जौहर के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड है यह एक्टर
अभिनेता रणवीर सिंह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मकार करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में काम करने को लेकर उत्साहित हैं. रणवीर ने कहा कि करण के साथ काम करने के मौके को उन्होंने लपक कर पकड़ लिया.
नई दिल्ली: अभिनेता रणवीर सिंह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मकार करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में काम करने को लेकर उत्साहित हैं. रणवीर ने कहा कि करण के साथ काम करने के मौके को उन्होंने लपक कर पकड़ लिया. रणवीर इस फिल्म में दारा शिकोह का किरदार निभाएंगे. रणवीर ने आईएएनएस को एक बयान में बताया, "मैं करण संग पहली बार काम करने को लेकर उत्साहित हूं. मैं उनके साथ लंबे समय से काम करना चाह रहा था और यह सर्वश्रेष्ठ तरीके से संभव हुआ है."
उन्होंने कहा, "तख्त एक आश्चर्यजनक कहानी है. मैं दारा शिकोह के किरदार को पाकर खुशी से उछल पड़ा जो मेरे द्वारा निभाए अब तक के सबसे आकर्षक पात्रों में से एक है. सच्चे अर्थो में एक नायक." 'तख्त' एक परिवार, महत्वाकांक्षा, लालच, विश्वासघात, प्यार के इर्दर्गिद घूमती है. हीरू यश जौहर और अर्पूवा मेहता ने इसे प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म वर्ष 2020 में रिलीज होगी. फिल्म में करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, विकी कौशल और जाह्न्वी कपूर भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2018 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

