बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, रणवीर सिंह ने किया मजेदार कमेंट

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की एक हालिया तस्वीर पर बेहद ही मजेदार कमेंट किया है और दीपिका ने भी बेहद ही मजाकिया अंदाज में इसका जवाब दिया है. दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बहुत ही खूबसूरत क्लोज अप तस्वीर साझा की और इस बार भी रणवीर इस पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक सके.

दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, रणवीर सिंह ने किया मजेदार कमेंट
दीपिका पादुकोण (Photo Credits: IANS)

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक हालिया तस्वीर पर बेहद ही मजेदार कमेंट किया है और दीपिका ने भी बेहद ही मजाकिया अंदाज में इसका जवाब दिया है. दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बहुत ही खूबसूरत क्लोज अप तस्वीर साझा की और इस बार भी रणवीर इस पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक सके.

रणवीर ने लिखा, "और पास." रणवीर के इस कमेंट को 15,841 यूजर्स ने लाइक किया है. दीपिका ने इस पर जवाब देते हुए कहा, "अच्छा, घर आजा, मैं बताती हूं."

यह भी पढ़ें : रणवीर सिंह ने अपनी और दीपिका पादुकोण सालों पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर की साझा, एक्ट्रेस ने कमेंट कर कहा- 7 सालों में कुछ भी नहीं बदला

इसके साथ ही दीपिका ने एक झाड़ू के ईमोजी को भी पोस्ट किया. दीपिका के इस कमेंट को 6,961 हार्ट मिल चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2019 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).