Randeep Hooda-Lin Laishram Wedding: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम 29 नवंबर को इंफाल में करेंगे शादी, मुंबई में होगा रिसेप्शन

अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम 29 नवंबर को मणिपुर के इंफाल में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने शनिवार को यह घोषणा की। रणदीप (47) और लिन ने इंस्टाग्राम पर शादी का विवरण साझा किया गया। जिसमें लिन के गृहनगर में शादी होगी और मुंबई में फिल्म जगत के दोस्तों के लिए ‘‘रिसेप्शन’’ रखा जाएगा।

मुंबई, 25 नवंबर. अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम 29 नवंबर को मणिपुर के इंफाल में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने शनिवार को यह घोषणा की। रणदीप (47) और लिन ने इंस्टाग्राम पर शादी का विवरण साझा किया गया। जिसमें लिन के गृहनगर में शादी होगी और मुंबई में फिल्म जगत के दोस्तों के लिए ‘‘रिसेप्शन’’ रखा जाएगा। इस युगल ने संयुक्त बयान में कहा,''महाभारत से प्रेरणा लेते हुए जहां अर्जुन ने मणिपुर की योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी. हम भी अपने परिवार और दोस्तों के आशीर्वाद से वहीं शादी कर रहे हैं.''

इन्होंने कहा,''हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है, हमारी शादी 29 नवंबर, 2023 को मणिपुर के इंफाल में होगी जिसके बाद मुंबई में रिसेप्शन होगा। जैसा कि हम नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं, हम संस्कृतियों के इस मिलन के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं। इसके लिए हम सदैव ऋणी और आभारी रहेंगे।''

रणदीप और लिन के बीच कुछ समय से मित्रता चल रही। लिन(37) एक मॉडल, अभिनेत्री और उद्यमी है जिन्होंने 'मैरी कोम', 'रंगून' और हालहीं में 'जाने जान' फिल्म में काम किया है। अभिनेता ने आखिरी बार 'सार्जेंट' फिल्म में देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्म 'स्वातंत्र वीर सावरकर' है जिसका निर्देशन उन्होंने खुद किया है।

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट