कॉफी विद करण शो बंद करवाना चाहते थे रणबीर कपूर, पुराना Video सोशल मीडिया पर हुआ Viral
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म निर्देशक करण जौहर को नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के आरोप में काफी ट्रोल किया जा रहा है. अब रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि वो करण के चैट शो 'कॉफी विद करण' को बंद करवाना चाहते थे
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद फिल्म निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) को नेपोटिज्म (Nepotism) को बढ़ावा देने के आरोप में काफी ट्रोल (Troll) किया जा रहा है. अब रणबीर कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि वो करण के चैट शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan) को बंद करवाना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने बॉलीवुड कलाकारों के बीच मुहीम भी चलाई थी.
रणबीर अपने इस इंटरव्यू में कह रहे हैं, "मैं कॉफी विद करण से थक चूका हूं. इस सीजन तो मुझे जबरदस्ती वहां जाना पड़ा, मैं जाना नहीं चाहता था. मैं और अनुष्का (अनुष्का शर्मा) इसके लिए प्रोटेस्ट भी करने वाले थे ताकि पूरी इंडस्ट्री एक जुट हो जाए क्योंकि ये बंद होना चाहिए. ये सही नहीं है. वो हमारे नाम पर पैसे कमाते हैं और सालभर हमें सहना पड़ता है. इनके तो हैंपर में भी कुछ नहीं होता है. वही आई-फोन."
गौरतलब है कि करण अपने इस शो में कई मजेदार सवाल पूछते आए हैं जिसके चलते कई बार कलाकारों को मीडिया में इसका जवाबदेह होना पड़ा है. पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ में दिक्कतों तक, शो पर इन सेलिब्रिटीज से कई ऐसे सवाल पूछे जा चुके हैं जिसके चलते ये जाने अनजाने में एक नए विवाद में फंस चुके हैं. ये भी पढ़ें: दिवंगत एक्टर इंदर कुमार की पत्नी का शाहरुख खान और करण जौहर पर बड़ा आरोप, कहा- पति का नंबर तक ब्लॉक कर दिया था
शो के कई एपिसोड में ऐसा भी देखा गया कि करण के सवालों के आगे बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज असहज हो जाते हैं. अब रणबीर का ये पुराना एक बार फिर चर्चा में आ गया है जहां वो इस शो को लेकर आपत्ति जताते नजर आ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2020 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

