'राजनीति' के बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे अजय देवगन और रणबीर कपूर
रणबीर कपूर और अजय देवगन के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है. एक बार फिर से उन्हें बड़े पर्दे पर साथ देखा जाएगा. इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन करेंगे
मुंबई : रणबीर कपूर और अजय देवगन के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है. एक बार फिर से उन्हें बड़े पर्दे पर साथ देखा जाएगा. इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन करेंगे. लव रंजन 'प्यार का पंचनामा' सीरीज और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. तीनों ही फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और बॉक्स ऑफिस पर भी इन फिल्मों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. लव की फिल्मों ने अभी तक तो दर्शकों को खूब हंसाया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ लव किस प्रकार की फिल्म बनाएंगे.
रणबीर और अजय को आखिरी बार फिल्म 'राजनीति' में साथ देखा गया था. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था. इन दोनों के अलावा 'राजनीति' में कैटरीना कैफ, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी, नाना पाटेकर और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारें भी थे. अब 8 साल बाद यह जोड़ी बड़े पर्दे पर वापिस लौट रही है.
It's a casting coup... Ajay Devgn and Ranbir Kapoor... Luv Ranjan brings the two powerhouse actors in his next film, after the phenomenal success of #SonuKeTituKiSweety and #PKP series... Shooting starts in 2019. pic.twitter.com/Cb3f21CHA7
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 15, 2018
अजय देवगन और रणबीर कपूर दोनों ही एक दूसरे के साथ दोबारा काम करने के लिए काफी उत्साहित है. फिल्म के निर्देशक लव रंजन ने इन दोनों के बारे में बात करते हुए कहा कि ,"अजय और रणबीर दोनों ही सहजता और बहुमुखी प्रतिभा के धनी है. मेरी अगली फिल्म में दो पावरहाउस कलाकार काम कर रहे हैं." इस फिल्म की शूटिंग साल 2019 से शुरू होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2018 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

