रणबीर ने आलिया को लेकर पूछे गए सवाल का दिया वो जवाब जिसका हर फैन को था इंतजार
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नजदीकियां आजकल चर्चा का विषय बन गई है. हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब आलिया के साथ उनके रिश्ते पर रणबीर से सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि ,"अब मुझे भी आलिया पर एक बॉय क्रश है"
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की नजदीकियां आजकल चर्चा का विषय बन गई हैं. आए दिन इन दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. दोनों की बढ़ती नजदीकियों को लेकर उनसे कई सवाल भी किए जाने लगे हैं. हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब आलिया के साथ उनके रिश्ते पर रणबीर से सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि, "अब मुझे भी आलिया पर एक बॉय क्रश है".आलिया को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'राजी' में देखा गया था. इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. रणबीर ने इस फिल्म में आलिया के अभिनय की तारीफ की और कहा कि, "मैंने रिलीज के एक हफ्ते पहले ही इस फिल्म को देख लिया था. यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों से एक है."
आपको बता दें कि हाल ही में जब आलिया से एक चैट शो के दौरान रणबीर से उनकी नजदीकियों को लेकर सवाल किया गया था तो उन्हें शर्माते हुए देखा गया था. आलिया और रणबीर के लिंक-अप की खबरों ने तब जोर पकड़ा था जब सोनम कपूर के रिसेप्शन में इन दोनों ने एक साथ एंट्री ली थी. अब ये दोनों मीडिया के सामने भी एक दूसरे की तारीफ करने का मौका कभी नहीं छोड़ते. इन सब बातों से तो यही लग रहा है कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
रणबीर और आलिया को जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में देखा जाएगा. इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे. अयान मुखर्जी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2018 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

