रणबीर और आलिया एक साथ नहीं करना चाहते किसी भी ब्रैंड का विज्ञापन, जानें कारण
आलिया और रणबीर के रिलेशनशिप की चर्चा आज कल हर कोई कर रहा है. ऐसे बहुत से ब्रैंड्स हैं जो चाहते हैं कि आलिया और रणबीर उनकी कंपनी का विज्ञापन करें पर ये दोनों अभी इसमें जरा सी भी रूचि नहीं दिखा रहे हैं
आलिया और रणबीर के रिलेशनशिप की चर्चा आज कल हर कोई कर रहा है. हाल ही में जीक्यू को दिए गए एक इंटरव्यू में रणबीर ने आलिया के साथ अपने रिश्ते को स्वीकारा भी था. रणबीर ने कहा था कि, "अभी सब कुछ नया है और मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता. अभी इसे वक्त की जरुरत है." ये दोनों आजकल अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म का पहला शेड्यूल इस साल की शुरआत में ही पूरा कर लिया गया था और दूसरा शेड्यूल करीबन एक हफ्ते पहले ही शुरू किया गया है. इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं.
ऐसे बहुत से ब्रैंड्स हैं जो चाहते हैं कि आलिया और रणबीर उनकी कंपनी का विज्ञापन करें पर ये दोनों अभी इसमें जरा सी भी रूचि नहीं दिखा रहे हैं और इसकी वजह करण जौहर को बताया जा रहा है. करण जौहर नहीं चाहते हैं कि इन दोनों की केमिस्ट्री फिल्म से पहले ही दर्शकों के सामने आ जाएं. डेक्कन क्रॉनिकल के एक सूत्र के मुताबिक, "करण को पता है कि ब्रह्मास्त्र कब इस्तेमाल किया जाना चाहिए. यह फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज होगी और अभी इसमें बहुत समय है. इस बात का कोई तुक नहीं बनता कि रणबीर और आलिया अपनी केमिस्ट्री को अभी ही एक्सपोज कर दें. अगर वे इस फिल्म की रिलीज के दौरान किसी ब्रैंड का विज्ञापन करते हैं तो उससे फिल्म को भी फायदा होगा."
आपको बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन अयान मुख़र्जी कर रहे हैं. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2018 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

