बॉलीवुड

ऋषि कपूर के इस ट्वीट ने आलिया और रणबीर के रिश्ते पर लगा दी है मोहर ?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बढ़ती नजदीकियां आजकल चर्चा का विषय बनी हुई हैं. अब रणबीर के पिता ऋषि कपूर के ट्वीट ने इस खबर पर एक मोहर सी लगा दी है

ऋषि कपूर के इस ट्वीट ने आलिया और रणबीर के रिश्ते पर लगा दी है मोहर ?
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits : Instagram)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बढ़ती नजदीकियां आजकल चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इन दोनों को कई दफा साथ में स्पॉट किया जा चुका है. कभी ये दोनों लंच डेट्स पर साथ दिखते हैं तो कभी मूवी स्क्रीनिंग्स पर. हाल ही में जब रणबीर और आलिया ने सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन में एक साथ एंट्री ली थी तब इन दोनों के अफेयर की खबरों ने और जोर पकड़ा था. अब मीडिया के सामने भी ये दोनों एक दूसरे की तारीफ करने का मौका कभी नही छोड़ते. हाल ही में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, "अब मेरा आलिया पर बॉय क्रश है". रणबीर ने आलिया की फिल्म राजी की भी तारीफ की थी और कहा था कि, "मैंने एक हफ्ते पहले यह फिल्म देखी, 'राजी' भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है."

जब एक चैट शो में आलिया से रणबीर के साथ उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि, "मेरा चेहरा लाल हो रहा है और मैं कंट्रोल नहीं कर सकती."

वैसे इन सब बातों से तो यही लग रहा था कि रणबीर और आलिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब रणबीर के पिता ऋषि कपूर के ट्वीट ने इस खबर पर एक मोहर सी लगा दी है. उन्होंने मंगलवार को एक ट्वीट कर लिखा कि, "मैं भट्ट परिवार के बहुत से टैलेंटेड लोगों के साथ काम कर चुका हूं. महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, रॉबिन भट्ट, पूर्णिमा जी, सोनी भट्ट, पूजा भट्ट, इमरान हाशमी, आलिया भट्ट. आप सबका धन्यवाद."

आपको बता दें कि रणबीर और आलिया जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आएंगे. इन दोनों के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे. 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन अयान मुख़र्जी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2018 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).