Raj Kundra Case: पॉर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा के सामने पत्नी शिल्पा शेट्टी से मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने की पूछताछ
उन्होंने कथित तौर पर शेट्टी से सवाल किया कि क्या उन्हें अश्लील फिल्मों के निर्माण में अपने पति की कथित संलिप्तता के बारे में कोई जानकारी थी. हालांकि क्राइम ब्रांच ने अपने अधिकारियों द्वारा कुंद्रा-शेट्टी के घर के दौरे पर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन सूत्रों ने कहा कि उनका मानना ? है कि कुंद्रा द्वारा कथित तौर पर पोर्नोग्राफी से अर्जित धन का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया गया था. माना जा रहा है कि क्राइम ब्रांच पैसे के लेन-देन की जांच कर रही है.
मुंबई: व्यवसायी राज कुंद्रा (Raj Kundra) और उनके आईटी प्रमुख रयान थोर्प (Ryan Thorpe) 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में रहेंगे. यहां एक मजिस्ट्रेट (Magistrate) ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया. क्राइम ब्रांच (Crime Branch) के अधिकारियों के कुंद्रा और उनकी पत्नी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के जुहू (Juhu) स्थित आवास पर पहुंचने के बाद काफी ड्रामा देखने को मिला. Raj Kundra की गिरफ्तारी के बाद पहली बार शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फैंस से की अपील, हंगामा 2 को लेकर कही ये बात
उन्होंने कथित तौर पर शेट्टी से सवाल किया कि क्या उन्हें अश्लील फिल्मों के निर्माण में अपने पति की कथित संलिप्तता के बारे में कोई जानकारी थी. हालांकि क्राइम ब्रांच ने अपने अधिकारियों द्वारा कुंद्रा-शेट्टी के घर के दौरे पर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन सूत्रों ने कहा कि उनका मानना ? है कि कुंद्रा द्वारा कथित तौर पर पोर्नोग्राफी से अर्जित धन का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए किया गया था. माना जा रहा है कि क्राइम ब्रांच पैसे के लेन-देन की जांच कर रही है.
शेट्टी का बयान दर्ज करने और मामले से संबंधित दस्तावेज एकत्र करने के बाद, अपराध शाखा के अधिकारी कुंद्रा को वापस जेल ले गए. दरअसल मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी के घर छापा मारने और पूछताछ करने गई थी. शुक्रवार को उनके घर पर हुई गतिविधियों के संबंध में दंपति या उनके वकीलों की ओर से कोई बयान नहीं आया.
मुंबई पुलिस ने अब तक राज कुंद्रा सहित 10 लोगों को पोर्न फिल्मों के निर्माण में कथित संलिप्तता और उन्हें मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस साल फरवरी में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया था.
राज कुंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने लंदन की एक कंपनी के साथ गठजोड़ किया था, जो एक मोबाइल ऐप हॉटशॉट्स के माध्यम से अश्लील कंटेंट स्ट्रीमिंग में शामिल थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2021 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).