बॉलीवुड

Race-3 new song Party Chale On : इस पार्टी नंबर को सुनकर झूम उठेंगे आप

शुक्रवार को फिल्म 'रेस-3' का नया गाना 'पार्टी चले ऑन' रिलीज कर दिया गया. मीका सिंह और यूलिया वंतूर ने इस गाने को गाया है

Race-3 new song Party Chale On : इस पार्टी नंबर को सुनकर झूम उठेंगे आप
फिल्म 'रेस-3' का नया गाना 'पार्टी चले ऑन' (Photo Credits : Youtube)

शुक्रवार को फिल्म 'रेस-3' का नया गाना 'पार्टी चले ऑन' रिलीज कर दिया गया. मीका सिंह और यूलिया वंतूर ने इस गाने को गाया है. विकी और हार्द‍िक ने इस गीत का म्यूजिक दिया है. इस गाने को सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, डेज़ी शाह, साकिब सलीम और बॉबी देओल पर फिल्माया गया है. इन सभी सितारों के डांस मूव्ज आपको काफी इम्प्रेस करेंगे. जब आप इस गाने को सुनेंगे तो आपका भी इस धुन पर थिरकने का मन करेगा. दर्शकों को इस गाने के रूप में एक और पार्टी नंबर मिल गया है. इससे पहले 'रेस-2' में भी एक पार्टी सॉन्ग रखा गया था, जिसका नाम था- 'पार्टी ऑन माय माइंड'. इस गाने को भी लोगों ने काफी पसंद किया था.

'रेस-3' के और भी गाने रिलीज किए जा चुके हैं. सभी गीतों को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है, खास तौर पर 'हीरिये' और 'अल्लाह दुहाई है' दर्शकों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना चुके हैं. फिल्म के एक और गीत 'सेल्फिश' के बोल तो खुद सलमान खान ने लिखे थे. आतिफ असलम और यूलिया वंतूर ने इस गीत को गाया था.

आपको बता दें कि 'रेस-3' 15 जून को रिलीज होने वाली है. रेमो डिसूजा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है. रमेश तौरानी और सलमान खान ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2018 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).