बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा 38 साल की हुई, बॉलीवुड से मिली शुभकामनाएं

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस शनिवार को 38 साल की हो गईं हैं. उनके इस स्पेशल डे को उनके फैंस और बॉलीवुड स्टार्स ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं. उनके स्पेशल डे को और भी स्पेशल बनाया.

प्रियंका चोपड़ा 38 साल की हुई, बॉलीवुड से मिली शुभकामनाएं
प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) शनिवार को 38 साल की हो गईं हैं. उनके इस स्पेशल डे को उनके फैंस और बॉलीवुड स्टार्स ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं. उनके स्पेशल डे को और भी स्पेशल बनाया.

फिल्म 'ऐतराज' में प्रियंका के साथ काम कर चुकीं करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने 'कॉफी विद करण' (Koffee with Karan) के सेट की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह प्रियंका के साथ नजर आ रही हैं. उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की बधाई प्रियंका. तुम इसी तरह दुनिया को प्रेरित करती रहो. दुनियाभर से तुम्हें हग." यह भी पढ़े: करीना कपूर ने अपनी ‘ऐतराज’ को-स्टार प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर ये स्पेशल फोटो पोस्ट दी बधाई

 

View this post on Instagram

 

Happy birthday @priyankachopra... May you continue to inspire the world ❤❤❤💯💯💯🎈🎈🎈 Hugs from across the globe...

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने लिखा, "जन्मदिन की बधाई प्रियंका, तुम मजबूत हो, फाइटर हो और कई के लिए प्रेरणास्रोत हो." साथ ही अनुष्का ने फिल्म 'दिल धड़कने दो' (Dil Dhadakne Do) की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें दोनों अभिनेत्रियों ने काम किया था. यह भी पढ़े: प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सासू मां डेनिस जोनस के जन्मदिन पर शेयर की ये सेल्फी फोटो, कहा- आई लव यू मम्मा जी

अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक तस्वीर पोस्ट किया जिसमें वह प्रियंका को गले लगाए नजर आ रही हैं।

सोनम ने ट्वीट किया, "जन्मदिन मुबारक हो प्रियंका. उम्मीद करती हूं कि आपका आज का दिन शानदार होगा और मैं व्यक्तिगत रूप से आपसे मिलने के लिए बेसब्र हूं."

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने प्रियंका को 'रॉकस्टार' कहा.

प्रियंका फिलहाल पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस स्थित घर में समय बिता रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2020 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).