बॉलीवुड

लड़खड़ाईं प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस ने गिरने से बचाया, विडियो वायरल

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में कहीं घूमने गई थीं वहां वे लड़खड़ाकर गिरने वाली थीं लेकिन उनके पति निक जोनस (Nick Jonas)ने उन्हें पकड़ लिया और गिरने से बचा लिया...

लड़खड़ाईं प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस ने गिरने से बचाया, विडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credit- Instagram)

लॉस एंजेलिस:  अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में कहीं घूमने गई थीं वहां वे लड़खड़ाकर गिरने वाली थीं लेकिन उनके पति निक जोनस (Nick Jonas)ने उन्हें पकड़ लिया और गिरने से बचा लिया. एक वीडियो में निक और प्रियंका एक गली में हाथों में हाथ पकड़कर चल रहे थे. काली ड्रेस पहने प्रियंका प्रशंसकों का अभिवादन करने में व्यस्त थीं, इसी बीच प्रियंका अचानक से फिसल गईं.

लेकिन ऐसे मौके पर निक उनके साथ थे. उन्होंने प्रियंका को अपनी बाहों में पकड़ लिया और प्रियंका संभल गईं जिसके बाद उनके चेहरे पर मुस्कान और फिर हंसी आ गई.

 

View this post on Instagram

 

Her reaction 😂😂😂 god she's adorable 😂😂❤❤ @priyankachopra

A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline) on

यह भी पढ़ें: Video: निक जोनस के कॉन्सर्ट पर फैन ने उनपर फेंकी अपनी ब्रा तो प्रियंका चोपड़ा ने किया ये काम

 

View this post on Instagram

 

Making hay while the sun shines.. ☀️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

यह उन मौकों में से था जिनके कारण निक और प्रियंका सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाले सेलीब्रिटीज बन गए. पिछले दिसंबर जोधपुर में हुई उनकी शादी ने दुनियाभर की मीडिया का ध्यान खींचा था. यह जोड़ा हाल ही में 'जोनस ब्रदर्स' के सिंगल 'सकर' में दिखा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2019 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).