बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहुंचे भारत, सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) बुधवार सुबह नई दिल्ली (Delhi) पहुंचे. प्रियंका ने इस दौरान कहा कि 'वापस आकर अच्छा लग रहा' है.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहुंचे भारत, सोशल मीडिया पर शेयर की रोमांटिक तस्वीर
चोपड़ा चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credit- Instagram)

नई दिल्ली: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) बुधवार सुबह नई दिल्ली (Delhi) पहुंचे. प्रियंका ने इस दौरान कहा कि 'वापस आकर अच्छा लग रहा' है.  प्रियंका ने सोशल मीडिया अपनी और निक की एक सेल्फी साझा करते हुए लिखा, "बेस्ट ट्रैवल बडी..हैलो दिल्ली, वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है."

प्रियंका से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "प्रियंका एक विज्ञापन संबंधी कार्यक्रम के लिए दिल्ली आईं हैं और वह गुरुवार को मुंबई के लिए उड़ान भरेंगी, जहां वह अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के अंतिम चरण की शूटिंग करेंगी."

 

View this post on Instagram

 

Best travel buddy ever..hello Delhi.. so good to be back.. ❤️🇮🇳💋 @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

यह भी पढ़ें: सोफी टर्नर के लिए छलका प्रियंका चोपड़ा का प्यार, कहा- तुम्हे शादी के जोड़े में देखना चाहती हूं

प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो, फिलहाल उनकी हॉलीवुड फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' यू.के और अमेरिका रिलीज हुई है. इस फिल्म को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बजाय नेटफ्लिक्स (Netflix) पर 28 फरवरी को रिलीज किया जायेगा. इसके बाद प्रियंका की बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' भी है जिसमे फरहान अख्तर नजर आयेंगे.

हालही में हुए ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में प्रियंका शामिल न हो सकी हों लेकिन वे पति निक जोनास संग ऑस्कर अवॉर्ड की पार्टी में जरूर पहुंची थी. ऑस्कर अवॉर्ड पार्टी से प्रियंका और निक ने कुछ खूबसूरत तस्वीरों को साझा किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2019 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).