Party Animals Movie: 'हम बस इतना चाहते हैं कि दर्शक हमारी फ़िल्म को एक मौका दें', विराज गेहलानी ने रिलीज़ से पहले दर्शकों से की खास अपील
रवि छाबड़िया के निर्देशन में बनी 'पार्टी एनिमल्स' का निर्माण यूडली फिल्म्स के बैनर तले विक्रम मेहरा और सिद्धार्थ आनंद कुमार ने किया है.
Party Animals: अगर आपको दोस्ती, अजीबोगरीब प्लान, गलत फैसलों और हद से ज्यादा पागलपन से भरपूर कॉमेडी फिल्में पसंद हैं, तो 'पार्टी एनिमल्स' आपके लिए एक अलग अनुभव लेकर आने वाली है. फिल्म के अभिनेता विराज गेहलानी ने रिलीज़ से पहले दर्शकों से खास अपील करते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म को पूरे दिल से बनाया है और वह चाहते हैं कि लोग इसे एक मौका जरूर दें.
विराज गेहलानी ने कहा, "हमने इस फिल्म को बनाने में अपना पूरा दिल लगा दिया है और हम बस इतना चाहते हैं कि दर्शक इसे एक मौका दें. फिल्म बनाने वालों के तौर पर हमें लगातार खुद को साबित करना पड़ता है और दर्शकों को फिल्म देखने की एक वजह देनी पड़ती है. 'पार्टी एनिमल्स' के साथ हम कुछ अलग लेकर आ रहे हैं, जिसमें भरपूर पागलपन, दोस्ती और जज्बात के साथ दिमाग को पूरी तरह आराम देने वाला अनुभव मिलेगा. तो आइए, सिनेमाघरों में फिल्म देखिए, दिमाग को थोड़ी छुट्टी दीजिए और बस मजे कीजिए."
रवि छाबड़िया के निर्देशन में बनी 'पार्टी एनिमल्स' का निर्माण यूडली फिल्म्स के बैनर तले विक्रम मेहरा और सिद्धार्थ आनंद कुमार ने किया है. फिल्म में विराज गेहलानी के साथ मान पटेल, अर्जुन तनवर, प्रगति नागपाल, नाकियाह हाजी, आलम खान, साकिब अयूब, कमलेश सावंत, अनिल चरंजीत, आरोन कौल, विजय पाटकर और मनोज जोशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
अली हाजी, खुश मलिक और वीर पंचाल द्वारा लिखी गई यह फिल्म दोस्ती, गलत फैसलों और लगातार बढ़ते पागलपन को एक मजेदार पार्टी कॉमेडी के रूप में पेश करती है. मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म दर्शकों को हल्के-फुल्के मनोरंजन के साथ एक नया सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है.