एडल्ट स्टार 'शकीला' की बायोपिक फिल्म की कास्ट से जुड़े पंकज त्रिपाठी, लीड रोल में हैं ऋचा चड्ढा
अभिनेता पंकज त्रिपाठी 1990 के दशक की फिल्म 'शकीला' में नजर आएंगे. मलयालम फिल्म अभिनेत्री शकीला के जीवन के आधारित फिल्म में ऋचा चड्ढा प्रमुख भूमिका में हैं. यह फिल्म इंद्रजीत लंकेश द्वारा निर्देशित हैं.
1990 के दशक की चर्चित एडल्ट स्टार और अभीनेत्री 'शकीला' के जीवन पर बन रही बायोपिक फिल्म 'शकीला' में ऋचा चड्ढा के बाद अब एक्टर पंकज त्रिपाठी की एंट्री हो गई है. मलयालम फिल्म से मशहूर हुईं शकीला का किरदार यहां ऋचा चड्ढा हुईं निभाती नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन इंद्रजीत लंकेश कर रहे हैं
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पंकज इस फिल्म में अपने किरदार का बारीकियों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर रहे हैं. इस फिल्म के लिए वो कर्नाटक में अगस्त के अंत में शूटिंग शुरू करेंगे.
ये भी पढ़ें: एडल्ट स्टार शकीला की भूमिका निभाएंगी ऋचा चड्ढा, सामने आया FIRST LOOK
उन्होंने कहा, "मुझे बायोपिक का हिस्सा बनने की खुशी है. यह शकीला के जीवन पर आधारित है, जिसे लोगों को देखने की आवश्यकता है और मैं उनके दोस्त की भूमिका में हूं और एक अभिनेता भी हूं. उनके जीवन में घटित सभी कहानियों और घटनाओं को जानना आश्चर्यजनक है. मुझे खुशी है कि इस फिल्म का हिस्सा बन सका."
इस फिल्म से ऋचा चड्ढा का लुक भी सामने आ चूका है. इसे ऋचा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2018 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

