बॉलीवुड

दिवाली के मौके पर रिद्धिमा कपूर सहानी को आई अपने पापा ऋषि कपूर की याद, भावुक होकर शेयर की थ्रोबैक फोटो

रिद्धिमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवाली की पिछले साल की फोटो इमोशनल मैसेज के साथ शेयर की हैं जिसमें रिद्धिमा पापा और मां के साथ पोज देकर खडी हैं. रिद्धिमा ने इमोशनल मैसेज के साथ शेयर कर कैप्शन में लिखा, "मिस यू पापा. पिछले साल की यादें. दिवाली 2019"

दिवाली के मौके पर रिद्धिमा कपूर सहानी को आई अपने पापा ऋषि कपूर की याद, भावुक होकर शेयर की थ्रोबैक फोटो
ऋषि कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू सिंह (Photo Credits: Instagram)

रिद्धिमा कपूर सहानी (Riddhima Kapoor Sahani) अक्सर अपने पापा यानि दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर उनके साथ बिताए हुए अछे पलों को याद करती हैं. रिद्धिमा अपने पापा के बेहद करीबी थी. ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. अब रिद्धिमा को दिवाली के मौके पर अपने पापा की याद सता रही हैं. रिद्धिमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवाली की पिछले साल की फोटो इमोशनल मैसेज के साथ शेयर की हैं जिसमें रिद्धिमा पापा और मां नीतू सिंह (Neetu Singh) के साथ पोज देकर खडी हैं.

रिद्धिमा कपूर सहानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां पापा के साथ पिछले साल की दिवाली सेलेब्रेशन की फोटो शेयर की हैं जिसमें ऋषि कपूर, नीतू सिंह और रिद्धिमा ट्रेडिशनल आउटफिट में बहुत प्यारे नजर आ रहे है. यह फोटो अमिताभ बच्चन के दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो हैं, जिसमें ऋषि कपूर काफी फिट नजर आ रहे हैं. इस फोटो को रिद्धिमा ने इमोशनल मैसेज के साथ शेयर कर कैप्शन में लिखा, "मिस यू पापा. पिछले साल की यादें. दिवाली 2019" यह भी पढ़े: Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर की ख़ास तस्वीरें

रिद्धिमा कपूर सहानी, ऋषि कपूर और नीतू सिंह (Photo Credits: Instagram)

बता दें कि नीतू सिंह राज मेहता निर्देशित फिल्म 'जुग जुग जियो ' में नजर आएगी. नीतू ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूटिंग पर जाते समय की फोटो शेयर कर ऋषि कपूर को याद किया था. नीतू ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा,"इस डरावने समय में मेरी पहली फ्लाइट! इस जर्नी के लिए नर्वस हूं कपूर साहब, आपने  यहां मेरा हाथ नहीं पकड़ा हैं, लेकिन मुझ पता है कि आप हमेशा मेरे साथ हैं." इस फिल्म में नीतू कपूर के अलावा अनिल कपूर, कियारा अडवाणी और प्राजक्ता कोली नजर आएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2020 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).