दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ ऐश्वर्या रॉय और अक्षय खन्ना की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, देखें फोटो
बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है. उनके प्रशंसकों के साथ ही साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी उनके साथ बिताए गए लम्हों को याद कर रहे हैं. 30 अप्रैल को ऋषि ने मुंबई के एक अस्पताल में अपना दम तोड़ा. वह पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे.
मुंबई, 6 मई: बॉलीवुड के दिवंगत दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है. उनके प्रशंसकों के साथ ही साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी उनके साथ बिताए गए लम्हों को याद कर रहे हैं. 30 अप्रैल को ऋषि ने मुंबई के एक अस्पताल में अपना दम तोड़ा. वह पिछले दो सालों से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे.
उनके जाने के बाद से उनकी कई पुरानी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई और इस बीच एक और तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिनेता अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ऋषि, कपूर के कंधे पर लेटे हुए कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ऋषि कपूर के निधन के बाद रणबीर कपूर और नीतू सिंह से मिलने पहुंची कपूर करीना कपूर, देखें Photo
अक्षय द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई यह तस्वीर साल 1999 में आई ऐश्वर्या और उनकी अभिनीत फिल्म 'आ अब लौट चले' के सेट की मालूम पड़ती है. अभिनेता ने इसके कैप्शन में लिखा, "महान इंसान कभी नहीं मरते हैं, वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहते हैं. हैशटैगऋषिकपूर."
अक्षय की इस फिल्म की खासियत यह है कि इसे खुद ऋषि कपूर ने ही निर्देशित किया था और राजीव कपूर, रणधीर कपूर और ऋषि कपूर इसके निमार्ता रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

