बॉलीवुड

'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद अब आतिफ असलम के साथ काम करेंगी अभिनेत्री नुसरत भरूचा

फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से लाइमलाइट में आई एक्ट्रेस नुसरत भरुचा अब सिंगर आतिफ असलम के साथ काम करने जा रही हैं

'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद अब आतिफ असलम के साथ काम करेंगी अभिनेत्री नुसरत भरूचा
नुसरत भरुचा और आतिफ असलम (Photo Credits : Instagram)

फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से लाइमलाइट में आई एक्ट्रेस नुसरत भरुचा अब सिंगर आतिफ असलम के साथ काम करने जा रही हैं लेकिन यहां पर हम किसी फिल्म की नहीं बल्कि एक म्यूजिक वीडियो की बात कर रहे हैं. वह आतिफ असलम के साथ 'बारिश' नामक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी. वीडियो के गाने को आतिफ असलम ने गाया है और उन्हीं ने इस गीत का संगीत भी दिया है. इस गाने को लॉस एंजेलिस में फिल्माया जाएगा.

नुसरत इस वीडियो का हिस्सा बनने पर बेहद खुश नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा कि , "एक कलाकार के तौर पर आतिफ मुझे बेहद पसंद है और उनका संगीत भी मुझे काफी अच्छा लगता है. मुझे उम्मीद है कि ऑडियंस को यह वीडियो जरुर पसंद आएगा." कहा जा रहा है कि यह एक रोमांटिक गीत होगा.

आपको बता दें कि नुसरत भरुचा 'प्यार का पंचनामा', 'प्यार का पंचनामा-2' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उनकी आखिरी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने जमकर कमाई थी. इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन और सनी सिंह भी अहम भूमिका में थे. फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया था. अगर आतिफ असलम की बात करें तो उनका नया गाना 'सेल्फिश' भी आज रिलीज हो चुका है . यह सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' का गाना है. दर्शक इस गाने का बेसब्री  से इंतजार कर रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2018 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).