बॉलीवुड

नोरा फतेही ने दिखाया अपना बोल्ड अवतार, सेक्सी डांस देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने डांस से कई दफा दर्शकों का दिल जीता है. पिछले साल अगस्त के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'सत्यमेव जयते' (Satyamev Jayate) का उनका गाना 'दिलबर दिलबर' (Dilbar Dilbar) ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हुआ था.

नोरा फतेही ने दिखाया अपना बोल्ड अवतार, सेक्सी डांस देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
नोरा फतेही (Photo Credits: Youtube)

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने डांस से कई दफा दर्शकों का दिल जीता है. पिछले साल अगस्त के महीने में रिलीज हुई फिल्म 'सत्यमेव जयते' (Satyamev Jayate) का उनका गाना 'दिलबर दिलबर' (Dilbar Dilbar) ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हुआ था. उनका बेली डांस फैन्स को खूब पसंद आया था. इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'स्त्री' (Stree) में भी एक आइटम नंबर किया था. 'कमरिया' (Kamariya) नामक गीत पर उन्होंने जमकर ठुमके लगाए थे. अब नोरा ने एक मलयालम फिल्म में भी अपने डांस का जलवा बिखेरा है. नोरा ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है.

नोरा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, "साउथ की सुपरहिट फिल्म से मेरा सबसे पहला हिट मलयालम सॉन्ग. मैं बहुत खुश हूं कि मैं एक और सफल फिल्म का हिस्सा बन पाई."

यह भी पढ़ें:-  'दिलबर-दिलबर' के बाद चमकी नोरा फतेही की किस्मत, इस सुपरस्टार की फिल्म में आएंगी नजर

आपको बता दें कि नोरा फतेही को जल्द ही फिल्म 'भारत' में देखा जाएगा. इस फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी जैसे स्टार्स प्रमुख भूमिकाएं निभाते हुए नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं. 'भारत' के अलावा नोरा को जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'बाटला हाउस' में देखा जाएगा. इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2019 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).