नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने राजकुमार हिरानी को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात, सोचा नहीं था हिरानी इतने बड़े फिल्मकार बनेंगे
राजकुमार हिरानी की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में छोटी सी भूमिका में नजर आ चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि हिरानी दुनिया के महान कलाकारों में से एक होंगे.
मुंबई: राजकुमार हिरानी की फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' में छोटी सी भूमिका में नजर आ चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि हिरानी दुनिया के महान कलाकारों में से एक होंगे. हिरानी ने कुछ दिन पहले मास्टरक्लास में कहा था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि नवाजुद्दीन इतने बड़े स्टार बनेंगे.
इस बारे में नवाजुद्दीन ने कहा, "मैंने अखबार में अपने बारे में एक बयान पढ़ा था, जो हिरानी ने दिया था. मैंने मुन्ना भाई एमबीबीएस में एक छोटा सा रोल किया था. जब मैंने उनके साथ काम किया था तो वह बहुत ही शर्मीले हुआ करते थे."
उन्होंने कहा, "मुझे आश्चर्य है कि वह प्रसिद्ध निर्देशक कैसे बन गए. मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि वह न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर के महान फिल्मकारों में से एक होंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2018 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

