Viral: नीतू सिंह ने बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ ये फोटो पोस्ट करके जताया अपना प्यार
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन हुए दो महीने बीत चुके हैं और अब कहीं न कहीं उनका परिवार भी उस दुख को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ रहा है. हाल ही में नीतू सिंह और अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ घर से बाहर निकली थी जिसकी कुछ फोटोज मीडिया में देखने को मिली थी.
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का निधन हुए दो महीने बीत चुके हैं और अब कहीं न कहीं उनका परिवार भी इस दुख को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ रहा है. हाल ही में नीतू सिंह (Neetu Singh) और अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के साथ घर से बाहर निकली थी जिसकी कुछ फोटोज मीडिया में देखने को मिली थी. अब नीतू ने रिद्धिमा के साथ सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट करते हुए उनके प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया है.
नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम पर ये फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "इस फोटो में मेरी दो फेवरेट चीजें रिद्धिमा कपूर साहनी और हैनट पेंडेंट." फोटो को देखने के बाद रिद्धिमा ने जवाब में लिखा, "सबसे खूबसूरत महिला सबसे खूबसूरत हैनट पेंडेंट को पसंद करती हुईं."
View this post on Instagram
Two favorites in this pic ❤️❤️ @riddhimakapoorsahniofficial and @hanut101
आपको बता दें कि ऋषि कपूर के निधन के बाद लॉकडाउन के चलते उनकी बेटी रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई समय पर नहीं पहुंच पाई थी. इसके बाद संबंधित अधिकारीयों से इजाजत लेकर वो दिल्ली से मुंबई सड़क मार्ग से पहुंची थी.
ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को मुंबई के सर एच.एन रिलायंस अस्पताल में हुआ था. कैंसर से दो साल तक जंग लड़ने के बाद ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

