Nawazuddin Siddiqui ने कहा, बतौर अभिनेता यह साल बेहतर गया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, बतौर अभिनेता यह साल बेहतर गया
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) ने इस साल 'सीरियस मैन' और 'रात अकेली है', जैसी बड़ी रिलीज दी. अभिनेता का कहना है कि यह साल बतौर अभिनेता अच्छा गुजरा. साल 2020 में नवाजुद्दीन को दो सीरियलों में देखा गया. उन्होंने 'रात अकेली है' में जतिल यादव और 'सीरियस मैन' में अयान मणि की भूमिका में नजर आ रहे हैं.
2020 को याद करते हुए नवाजुद्दीन ने आईएएनएस से कहा, "एक इंसान होने के नाते यह साल मेरे लिए ठीक वैसे गुजरा जैसे दूसरे लोगों का, लेकिन एक अभिनेता की नजर से देखें तो, इस साल दो फिल्म रिलीज हुईं 'सीरियस मैन' और 'रात अकेली है'. यह भी पढ़े: Nawazuddin Siddiqui Movie: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘सिरियस मैन’ 2 अक्टूबर को होगी रिलीज
उन्होंने कहा, "हमें लोगों से फिल्म को लेकर काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, इसलिए बिना शक के मैं कह सकता हूं कि एक अभिनेता के नाते यह साल अच्छा गुजरा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2020 10:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

