नेशनल अवॉर्ड विनर सिंगर मोनाली ठाकुर ने भारतीयों को बताया जानवरों से भी बदतर
हाल ही में अपने एक बयान की वजह से मोनाली ठाकुर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. मोनाली का कहना है कि भारतीय लोग जानवरों से भी बदतर है
नेशनल अवॉर्ड विनर सिंगर मोनाली ठाकुर की सुरीली आवाज से तो आप सब वाकिफ होंगे. हाल ही में अपने एक बयान की वजह से वह काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. मोनाली का कहना है कि भारतीय लोग जानवरों से भी बदतर है. उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी लोग भारत को एक रहने लायक जगह नहीं मानते.
ये बातें उन्होंने बीबीसी को दिए गए एक इंटरव्यू में कही. उन्होंने कहा,"मैं ट्रैवल करती रहती हूं. शर्मिंदगी महसूस होती है. दूसरे देश के लोग भारत को रहने लायक जगह नहीं मानते हैं. इससे दुख होता है. हमारा देश इतना खूबसूरत है, यहां इतनी सभ्यताएं हैं. हम इसका गलत फायदा उठा रहे हैं. हम अपने देश और विरासत को अपमानित कर रहे हैं. कहने को हम सब एडवांस हो रहे हैं, लेकिन कहां हो रहे हैं. जंगलीपन तो जानवरों का नेचर होता है, लेकिन हम तो जानवरों से भी बदतर हैं."
आपको बता दें कि मोनाली को फिल्म 'दम लगा के हइशा' के गाने 'मोह-मोह के धागे' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है. इसके अलावा उन्होंने 'सवार लूं' और 'बद्री की दुल्हनिया' जैसे प्रसिद्ध गाने भी गाए हैं. 'सवार लूं' गीत के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. उन्होंने 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' नाम के रियलिटी शो को जज भी किया हुआ हैं. 'राइजिंग स्टार' और 'राइजिंग स्टार-2' में भी उनको जज के रूप में देखा गया था. हाल ही में उनका पहला सिंगल 'तमन्ना' भी रिलीज हुआ है. इस गाने में वह बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2018 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

