ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर अमिताभ बच्चन हुए भावुक, ट्वीट कर कहा- रोक न पाया आंसू

ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर अमिताभ बच्चन भावुक भरे शब्द में ट्वीट कर कहा- रोक न पाया आंसू

अमिताभ बच्चन (Image Credit: Twitter)

मुंबई: बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका इलाज फिलहाल मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा है. वहीं बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनका भी इसी अस्पताल में इलाज चल रहा था. बहू के साथ ही उनकी पोती का कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाए जाने के बाद अस्पताल से सोमवार को छुट्टी दे दी गई. अस्पतला से बहू और पोती को छुट्टी मिलने पर अमिताभ बच्चन भावुक भरा एक ट्वीट किया है.

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा, ''अपनी छोटी बिटिया आराध्या और बहुरानी ऐश्वर्या को अस्पताल से मुक्ति मिलने पर मैं अपने आंसू रोक ना पाया. प्रभु तेरी कृपा अपार, अपरम्पार.'' वही इसके पहले पत्नी और बेटी को अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर बताया कि ''ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं जबकि मैं और मेरे पिता अमिताभ बच्चन अभी भी अस्पताल में हैं. यह भी पढ़े: COVID-19: ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, अस्पताल से मिली छुट्टी

अमिताभ बच्चन का ट्वीट:

बता दें कि अमिताभ बच्चन के साथ ही अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद  दोनों 11 जुलाई को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हुए थे. वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद करीब एक सप्ताह बाद 17 जुलाई को नानावटी  अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 221 रनों का टारगेट, अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Mumbai Indians 300 Matches Milestone: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, 300 टी20 मैच खेलने वाली पहली आईपीएल फ्रेंचाइजी बनी

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट