MS Dhoni Daughter Rape Threat Case: आर माधवन ने एमएस धोनी की बेटी को धमकी देने वाले किशोर के खिलाफ कार्रवाई की तारीफ की

अभिनेता आर.माधवन ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की नाबालिग बेटी का दुष्कर्म करने की धमकी देने वाले गुजरात के 16 वर्षीय लड़के को जेल में डालने के लिए पुलिस की तारीफ की है. पिछले हफ्ते आईपीएल में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कोलकाता नाइट राइडर्स से एक मैच हारने के बाद किशोर ने यह धमकी दी थी.

आर.माधवन, महेंद्र सिंह धोनी और जीवा धोनी (Photo Credits: Instagram)

अभिनेता आर.माधवन (R. Madhavan) ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की नाबालिग बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) का दुष्कर्म करने की धमकी देने वाले गुजरात के 16 वर्षीय लड़के को जेल में डालने के लिए पुलिस की तारीफ की है. पिछले हफ्ते आईपीएल में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से एक मैच हारने के बाद किशोर ने यह धमकी दी थी.

माधवन ने ट्वीट कर कहा, "एमएस धोनी की बेटी के खिलाफ धमकी देने वाले किशोर को हिरासत में लेकर पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है. समय आ गया है कि ऐसे बिना चेहरों वाले राक्षसों को कानून और भगवान का डर दिखाया जाए. उन्हें लगता है कि वे इंटरनेट पर जो चाहें कह सकते हैं. फिर चाहे वह किशोर ही क्यों न हों." यह भी पढ़े: Rehnaa Hai Terre Dil Mein Completes 19 Years: आर माधवन ने ‘रहना है तेरे दिल में’ के फ्लॉप होने पर कहा, लोगों ने इसे डिसास्टर करार कर दिया था

काम को लेकर बात करें तो माधवन को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म 'निशब्दम' में देखा गया था. इसमें अनुष्का शेट्टी और हॉलीवुड स्टार माइकल मैडसेन थे. अब वह 2015 में आई प्रसिद्ध मलयालम फिल्म 'चार्ली' की अधिकारिक रीमेक 'मारा' में दिखाई देंगे. यह फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वे 'सेवंथ सेंस' नाम का वेब शो भी कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड