MS Dhoni Daughter Rape Threat Case: आर माधवन ने एमएस धोनी की बेटी को धमकी देने वाले किशोर के खिलाफ कार्रवाई की तारीफ की
अभिनेता आर.माधवन ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की नाबालिग बेटी का दुष्कर्म करने की धमकी देने वाले गुजरात के 16 वर्षीय लड़के को जेल में डालने के लिए पुलिस की तारीफ की है. पिछले हफ्ते आईपीएल में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कोलकाता नाइट राइडर्स से एक मैच हारने के बाद किशोर ने यह धमकी दी थी.
अभिनेता आर.माधवन (R. Madhavan) ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की नाबालिग बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) का दुष्कर्म करने की धमकी देने वाले गुजरात के 16 वर्षीय लड़के को जेल में डालने के लिए पुलिस की तारीफ की है. पिछले हफ्ते आईपीएल में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से एक मैच हारने के बाद किशोर ने यह धमकी दी थी.
माधवन ने ट्वीट कर कहा, "एमएस धोनी की बेटी के खिलाफ धमकी देने वाले किशोर को हिरासत में लेकर पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है. समय आ गया है कि ऐसे बिना चेहरों वाले राक्षसों को कानून और भगवान का डर दिखाया जाए. उन्हें लगता है कि वे इंटरनेट पर जो चाहें कह सकते हैं. फिर चाहे वह किशोर ही क्यों न हों." यह भी पढ़े: Rehnaa Hai Terre Dil Mein Completes 19 Years: आर माधवन ने ‘रहना है तेरे दिल में’ के फ्लॉप होने पर कहा, लोगों ने इसे डिसास्टर करार कर दिया था
Teenager Detained For Issuing Threats Against MS Dhoni's Daughter: Police Great job .. time to clamp down and put the fear of law and god on these faceless monsters who think they can do and say what they want on the internet. Even if they are teens.😡😡 https://t.co/mu9jR5tnQt
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) October 12, 2020
काम को लेकर बात करें तो माधवन को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थ्रिलर फिल्म 'निशब्दम' में देखा गया था. इसमें अनुष्का शेट्टी और हॉलीवुड स्टार माइकल मैडसेन थे. अब वह 2015 में आई प्रसिद्ध मलयालम फिल्म 'चार्ली' की अधिकारिक रीमेक 'मारा' में दिखाई देंगे. यह फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. इसके अलावा वे 'सेवंथ सेंस' नाम का वेब शो भी कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

