बॉलीवुड

Mishti Mukherjee Dies Due to Kidney Failure: एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का हुआ निधन, किडनी में थी परेशानी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार की रात एक्ट्रेस का निधन हो गया. दरअसल मिष्टी किटो डाईट फॉलो कर रही थी. जिसके चलते उनकी दोनों किडनी फेल हो गई थी.

Mishti Mukherjee Dies Due to Kidney Failure: एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी का हुआ निधन, किडनी में थी परेशानी
मिष्टी मुखर्जी (Image Credit: File Image)

Mishti Mukherjee Dies Due to Kidney Failure: साल 2020 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बेहद ही बुरा ही रहा है. इस साल इंडस्ट्री ने अपने कई अनमोल सितारें खोए हैं. ऐसे में अब एक बुरी खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड (Bollywood) और बंगाली (Bengali) फिल्म इंडस्ट्री में अपने नाम को रोशन करने वाली एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी (Mishti Mukherjee) का निधन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार की रात एक्ट्रेस का निधन हो गया. दरअसल मिष्टी किटो डाईट फॉलो कर रही थी. जिसके चलते उनकी दोनों किडनी फेल हो गई थी.

मिष्टी मुखर्जी के परिवार में केवल उनके भाई और मां हैं. जबकि शनिवार को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया गया. आपको बता दे कि मिष्टी के नजदीकी राजू कारिया ने उनके निधन पर अपना दुख जाहिर करते हुए कहा कि मैं और मिष्टी पिछले 10 साल से अच्छे दोस्त थे, हम हाल ही में एक पार्टी में मिले थे. जहां उसने कहा था कि हम 2020 खत्म होने के बाद मिलकर कुछ बड़ा करेंगे.

मिष्टी मुखर्जी तब चर्चा में आई थी जब उनके पिता और भाई को आपत्तिजनक सीडी मिली थी. हालांकि मिष्टी ने आरोप को सिरे से नकार दिया था. मिष्टी ने बॉलीवुड में फिल्म लाइफ की तो लग गई से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2020 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).