बॉलीवुड

मिका सिंह का बयान, कहा- अरिजीत सिंह से बेहतर गा सकता हूं

गायक मीका सिंह ने कहा है कि वह 'चन्ना मेरेया' अरिजीत सिंह से बेहतर गा सकते हैं. एमटीवी बीट्स पर प्रसारित होने वाले शो 'सिक्रेट साइट' पर उन्होंने अपने विचार साझा किए.

मिका सिंह का बयान, कहा- अरिजीत सिंह से बेहतर गा सकता हूं
अरिजीत सिंह और मिका सिंह (Photo Credits: Facebook)

मुंबई: गायक मीका सिंह ने कहा है कि वह 'चन्ना मेरेया' अरिजीत सिंह से बेहतर गा सकते हैं. एमटीवी बीट्स पर प्रसारित होने वाले शो 'सिक्रेट साइट' पर उन्होंने अपने विचार साझा किए. शो में गाने की कुछ लाइनें गुनगुनाने के बाद मीका ने कहा, "यह अरिजीत और आतिफ असलम का मिश्रण था. लेकिन गीत शानदार है. अगली बार मैं पूरा गीत याद रखूंगा और आपसे बेहतर गाऊंगा."

यह पूछे जाने पर कि वह ज्यादातर किस अभिनेता (शाहरुख और सलमान खान) के लिए गाना चाहते हैं? मीका ने कहा कि वह सलमान के लिए गाना चाहते हैं.

शो के मेजबान, अकासा सिंह ने प्यार और यौन जीवन के बारे में उनसे पूछा तो उन्होंने कहा, "मैं दोनों में अच्छा हूं, दोनों में मेरी प्रस्तुति बेहरीन है."

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2018 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).