महानायक अमिताभ बच्चन बोले-आशा है नई पीढ़ी से मुझे सीखने को मिलेगा
दिग्गज अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि आलिया और रणबीर के साथ काम करना मजेदार है।
मुंबई. अमिताभ बच्चन इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि वह आगामी फिल्म 'ब्रह्मस्त्र' में अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट् के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें दोनों बहुत अच्छे लगते हैं और भारतीय सिनेमा अच्छे हाथों में हैं। अमिताभ ने बुधवार को ट्वीट कर दोनों नए कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पीढ़ी 'उत्तम' है। उन्होंने ट्वीट किया, "रणबीर कपूर और आलिया के साथ एक ही फ्रेम में होने की खुशी है .. 'ब्रह्मस्त्र' की शूटिंग का पहला दिना। यह पीढ़ी उत्तम है।"
दिग्गज अभिनेता ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि आलिया और रणबीर के साथ काम करना मजेदार है।
T 2829 - A joy and an honour and an absolute delight to be in the same frame as Ranbir Kapoor and Alia .. first day of shoot for 'Brahmastra' .. this generation is simply exquisite and impeccable .. no pictures because cannot release them .. but I do have them .. MANY ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 6, 2018
अमिताभ ने बताया कि 'ब्रह्मस्त्र' की टीम में 50 प्रतिशत महलिाएं हैं और वे सभी युवा ऊजार्वान और कुशल हैं। उन्होंने सेट पर खुद को 'मिसफिट' भी बताया।
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2018 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

