बॉलीवुड

Manmarziyan Trailer : मजेदार होगा अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल का यह लव ट्रायंगल

फिल्म 'मनमर्जियां' का ट्रेलर गुरूवार को रिलीज कर दिया गया. ट्रेलर काफी मजेदार लग रहा है

Manmarziyan Trailer : मजेदार होगा अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल का यह लव ट्रायंगल
फिल्म 'मनमर्जियां' का ट्रेलर (Photo Credits : Youtube)

फिल्म 'मनमर्जियां' का ट्रेलर गुरूवार को रिलीज कर दिया गया. ट्रेलर काफी मजेदार लग रहा है. विक्की और तापसी एक दूसरे से प्यार करते हैं पर विक्की किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी उठाने से डरते हैं. इसके बाद तापसी की लाइफ में अभिषेक बच्चन की एंट्री होती हैं. अभिषेक अब्च्चन इस फिल्म में एक सरदार का रोल निभा रहे हैं. इस लव ट्रायंगल फिल्म में तापसी और विक्की की केमिस्ट्री शानदार लग रही है. साथ ही 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापिसी करने जा रहे अभिषेक बच्चन का अभिनय भी दमदार लग रहा है. इससे पहले अभिषेक 2016 में आई फिल्म 'हाउसफुल 3' में नजर आए थे.

इरोस नाउ के ट्विटर हैंडल पर इस फिल्म के ट्रेलर को शेयर किया गया. ट्रेलर को कैप्शन दिया गया कि, "आज कल के लोग प्यार नहीं फ्यार करते हैं. देखें मनमर्जियां का ट्रेलर."

आपको बता दें कि फिल्म 'मनमर्जियां' का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है. आनंद एल राय इस फिल्म के निर्माता है. यह फिल्म 14 सितंबर, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इस फिल्म के बाद अभिषेक बच्चन अनुराग कश्यप की एक और फिल्म 'गुलाब जामुन' में नजर आएंगे .इस फिल्म में उनके अपोजिट ऐश्वर्या राय को देखा जाएगा. साथ ही सूत्रों की माने तो अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं.

विक्की कौशल इससे पहले फिल्म संजू' में नजर आए थे. 'संजू' में उनके अभिनय ने सबको खूब प्रभावित किया था.

तापसी की बात करें तो उन्हें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मुल्क' में देखा गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2018 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).