Mandira Bedi ने पति Raj Kaushal के निधन के बाद सोशल मीडिया में किया ये बड़ा बदलाव

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. अपने पति राज कौशल के असामयिक निधन के चलते वो सदमे में हैं. पिछले रविवार को अपने पति और दोस्तों के साथ पार्टी करने वाली मंदिरा को शायद ही इस बात की भनक थी कि उनके पति इस तरह से उन्हें छोड़ जाएंगे.

मंदिरा बेदी और राज कौशल (Photo Credits: Instagram)

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. अपने पति राज कौशल के असामयिक निधन के चलते वो सदमे में हैं. पिछले रविवार को अपने पति और दोस्तों के साथ पार्टी करने वाली मंदिरा को शायद ही इस बात की भनक थी कि उनके पति इस तरह से उन्हें छोड़ जाएंगे. राज कौशल के निधन के बाद 3 जुलाई, शनिवार को उनकी याद में प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया था.

राज कौशल के निधन के चलते उनके पूरे परिवार में शोक का माहौल है. मंदिरा बेदी ने भी अपने पति के जाने के बाद अपने सोशल मीडिया में बदलाव किया है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पिक्चर को हटा दिया है और इसे ब्लैक बैकग्राउंड से रिप्लेस कर दिया है. देखें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में हुआ ये बदलाव:

मंदिरा बेदी की इंस्टाग्राम की प्रोफाइल (Photo Credits: Instagram)

ये भी पढ़ें: PHOTOS: पति Raj Kaushal को अंतिम विदाई देते समय फूट-फूटकर रोती दिखी Mandira Bedi, Ronit Roy ने संभाला

राज कौशल की प्रार्थना सभा में एक्ट्रेस मौनी रॉय, विद्या मालवडे समेत अन्य हस्तियां शामिल हुईं. मौनी रॉय ने अपने सोशल मीडिया पर प्रार्थना सभा से राज कौशल की तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और लिखा, "हम आपको मिस करते हैं....चीजें अब पहले जैसी कभी नहीं होंगी."

आपको बता दें कि मंदिरा बेदी ने स्वयं अपने पति के पार्थिव शरीर को कंधा दिया था तथा उनके अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की. इस दौरान मंदिरा बेहद भावुक नजर आई थी और उन्होंने नम आंखों से अपने पति को विदाई दी.

Share Now

\