माधुरी दीक्षित नेने 'मोगली' को लेकर हैं उत्साहित, इस किरदार के लिए देंगी अपनी आवाज
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का कहना है कि वह 'मोगली : लेजेंड ऑफ द जंगल' के हिंदी संस्करण में मुख्य किरदार की आवाज बनने के लिए उत्साहित हैं......
मुंबई: अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का कहना है कि वह 'मोगली : लेजेंड ऑफ द जंगल' के हिंदी संस्करण में मुख्य किरदार की आवाज बनने के लिए उत्साहित हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री नेटफ्लिक्स की फिल्म में, मोगली की भेड़िया मां निशा को आवाज देंगी. माधुरी ने कहा, "किसी भी कलाकार के लिए महज अपनी आवाज से किसी किरदार को जीवंत बनना एक अद्भुत अनुभव है."
अभिनेत्री ने कहा, "मैं अपने बच्चों के साथ वीएफएक्स समृद्ध, साहसिक फिल्में देखती हूं और हमेशा से इस तरह के रहस्यमयी किरदारों को आवाज देना चाहती थी." उन्होंने कहा, "आखिरकार इस तरह का मौका पाने पर उत्साहित हूं.
यह भी पढ़ें: 'हम आपके है कौन' की पहुंच कई गुना बढ़ा देंगे डिजिटल प्लैटफॉर्म: माधुरी दीक्षित
इसके बारे में जब मैंने अपने बेटे को बताया तो वह बहुत खुश हुआ और बोला 'देट्स सो कूल मॉम'. उसकी इस प्रतिक्रिया ने मेरे दिन बना दिया." एंडी सर्किस द्वारा निर्देशित 'मोगली : लेजेंड ऑफ द जंगल' विश्व भर में 7 दिसंबर को दिखाई जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2018 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

