माधुरी दीक्षित ने Throwback Photo के साथ शेयर किया लॉकडाउन मैसेज

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने सोशल मीडिया पर एक खास संदेश के साथ अपनी एक मोनोक्रॉम तस्वीर (Monochrome Photo) साझा की हैं. माधुरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को साझा किया है, जिसमें वह कैमरे से कहीं दूर देखती नजर आ रही हैं.

माधुरी दीक्षित (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit Nene) ने सोशल मीडिया पर एक खास संदेश के साथ अपनी एक मोनोक्रॉम तस्वीर (Monochrome Photo) साझा की हैं. माधुरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को साझा किया है, जिसमें वह कैमरे से कहीं दूर देखती नजर आ रही हैं.

इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "निगाहें सड़कों पर, कदम घर के अंदर. हैशटैगलॉकडाउनवाइव्स हैशटैगपॉसएंडरिवांइड." ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित को देखकर पहली बार धड़का था विक्की कौशल का दिल, सोशल मीडिया पर एक्टर ने किया खुलासा

माधुरी की इस तस्वीर को अब तक 265,969 लोग लाइक कर चुके हैं. इस महीने की शुरूआत में, माधुरी और उनके पति श्रीराम नेने की तरफ से ऐलान किया गया था कि कोविड-19 की इस जंग में वे पीएम-केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना योगदान देंगे.

इसके साथ ही साथ माधुरी कथक सम्राट बिरजू महाराज और सरोज खान, टेरेंस लेविस व रेमो डिसूजा जैसे कोरियोग्राफर्स संग मिलकर डांसविदमाधुरीडॉटकॉम पर लोगों को मुफ्त में डांस करना भी सिखा रही हैं.

Share Now

\