एजेंसी न्यूज

लेजेंडरी एक्टर Ashok Kumar की बेटी Bharti Jaffrey का निधन, एक्ट्रेस ने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी किया है काम

गुजरे-जमाने के मशहूर अभिनेता अशोक कुमार की बेटी एवं अभिनेत्री भारती जाफरी का निधन हो गया है. अभिनेता कंवलजीत सिंह ने उनके निधन की पुष्टि की.

लेजेंडरी एक्टर Ashok Kumar की बेटी Bharti Jaffrey का निधन, एक्ट्रेस ने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी किया है काम
भारती जाफरी (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 21 सितंबर: गुजरे-जमाने के मशहूर अभिनेता अशोक कुमार की बेटी एवं अभिनेत्री भारती जाफरी का निधन हो गया है. अभिनेता कंवलजीत सिंह ने उनके निधन की पुष्टि की.

कंवलजीत सिंह, जाफरी की बेटी अनुराधा पटेल के पति हैं. Raju Srivastava की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट आपको कर देगी इमोशनल, शशि कपूर की मिमिक्री करते नजर आए गजोधर भैया

सिंह ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर जाफरी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘ हमारी प्रिय भारती जाफरी..बेटी, बहन, पत्नी, मां, दादी, दोस्त 20 सितंबर को हमें छोड़कर चली गईं.’’

भारती जाफरी का निधन कैसे हुआ और उनकी उम्र कितनी थी, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

जाफरी ने कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kanwaljit Singh (@kanwaljit19)

सिंह ने बताया कि जाफरी का अंतिम संस्कार यहां चेंबूर कैंप के चेराई श्मशान घाट में किया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2022 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).