बॉलीवुड

मामा Govinda के साथ रिश्तों में अनबन से परेशान हैं Krushna Abhishek, कहा- मेरे बयानों को अक्सर तोड़ा-मरोड़ा गया

अभिनेता-कमेडियन कृष्णा अभिषेक अपने मामा एक्टर गोविंदा के साथ अपने संबंधों को लेकर हमेशा विवादों में रहते है. उनके बीच कटुता को लेकर कई बार सुर्खियां बनती हैं.

मामा Govinda के साथ रिश्तों में अनबन से परेशान हैं Krushna Abhishek, कहा- मेरे बयानों को अक्सर तोड़ा-मरोड़ा गया
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक (Photo Credits: Instagram)

अभिनेता-कमेडियन कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) अपने मामा एक्टर गोविंदा (Govinda) के साथ अपने संबंधों को लेकर हमेशा विवादों में रहते है. उनके बीच कटुता को लेकर कई बार सुर्खियां बनती हैं. हालांकि कृष्णा का कहना है कि उनके बयान को अक्सर तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है. आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कृष्णा का कहना है-''कई बार ऐसा हुआ है कि मैंने अपने मामा के बारे में कुछ कहा तो बयान के कुछ हिस्से को तोड़-मरोड़ कर पेश कर दिया गया. जैसे मैने अगर कहा कि मैं गोविंदा को बेहद प्यार करता हूं लेकिन वो मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं .तो ऐसे में सिर्फ आखिरी लाइन खबरों की सुर्खियां बनकर सामने आती हैं.''

कृष्णा आगे कहते हैं- ''इससे मुझ दुख होता है. मुझे लगता है कि जो मैं कहना चाहता हूं वो दूसरे लोगों के पास तोड़-मरोड़कर पहुंचता है. इसके साथ गलतफहमी भी पैदा होती है. अगर आप कोई सामान्य बयान भी देते हैं तो उसके छोटे-मोटे हिस्से को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है. ''

ये भी पढ़ें: भांजे Krushna Abhishek संग विवाद पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कोई उसे गुमराह कर रहा है

]कृष्णा ने कहा, ''इस तरह की नकारात्मक खबरों की वजह से उनके रिश्ते पर असर पड़ता है. ऐसा दो या तीन बार हो चुका है. एक बार जॉन अब्राहम को लेकर कोई मसला हो गया था लेकिन असली बात उनतक कभी नहीं पहुंची. मामा के साथ रिश्तों को लेकर कई बार निगेटिव खबरों की वजह से विवाद बढ़ा है. मुझे लगता है कि मीडिया से बात करने के बजाय मुझे इंस्टाग्राम पर लाइव होना चाहिए था. लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता. क्योंकि अगर ऐसा किया तो लोगों को लगेगा कि मुझे क्या हो गया है.''

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2021 11:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).