आओ कभी हवेली पे : अपने पहले आइटम नंबर में ही कृति सेनन ने लगाया हॉटनेस का तड़का, देखें Video
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का नया गाना आज रिलीज कर दिया गया. इस गाने का नाम है 'आओ कभी हवेली पर". यह सॉन्ग एक आइटम नंबर है और इसे कृति सेनन पर फिल्माया गया है
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का नया गाना आज रिलीज कर दिया गया. इस गाने का नाम है 'आओ कभी हवेली पे". यह सॉन्ग एक आइटम नंबर है और इसे कृति सेनन पर फिल्माया गया है. कृति पहली बार एक आइटम नंबर करती हुई दिख रही हैं. कृति के डांस मूव्ज काफी शानदार है और इस गाने में उनका हॉट अंदाज आपको काफी पसंद आएगा. यह गाना इस फिल्म का दूसरा आइटम नंबर है. इससे पहले नोरा फतेही का आइटम सॉन्ग भी रिलीज कर दिया गया था. 'कमरिया' नामक इस गाने ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था.
कृति ने मंगलवार को एक ट्वीट कर बताया था कि उनके इस आइटम नंबर को 11 बजे रिलीज किया जाएगा. उन्होंने लिखा था कि, "हम कह रहे हैं आओ कभी हवेली पर, आओगे ना ? आ जाना 11 बजे !"
Hum keh rahe hai #AaoKabhiHaveliPe, aaoge na?
Aa jaana 11 baje!@RajkummarRao @ShraddhaKapoor #DineshVijan @amarkaushik @Its_Badshah @NikhitaGandhi @SachinJigarLive @maddockfilms #D2RFilms @krishdk @rajndk @JioCinema @TSeries pic.twitter.com/IwN8x4Yuz1
— Kriti Sanon (@kritisanon) August 22, 2018
Kaha tha na, bohot mazaa aayega! #AaoKabhiHaveliPe out now: https://t.co/HwBMqOWy5H@RajkummarRao @ShraddhaKapoor #DineshVijan @amarkaushik @Its_Badshah @NikhitaGandhi @SachinJigarLive @maddockfilms #D2RFilms @krishdk @rajndk @JioCinema @TSeries pic.twitter.com/crEcQm084x
— Kriti Sanon (@kritisanon) August 22, 2018
इस गाने में कृति के अलावा राजकुमार राव और बादशाह को भी देखा जा सकता है. इस गीत में बादशाह का एक रैप भी है. सचिन-जिगर ने इस गाने का म्यूजिक दिया है.
आपको बता दें कि फिल्म 'स्त्री' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है. दिनेश विजान, राज और डीके ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. 'स्त्री' में पंकज त्रिपाठी भी अहम भूमिका में है. यह फिल्म 31 अगस्त, 2018 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2018 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

