बॉलीवुड

Arjun Kapoor Birthday: कैटरीना कैफ ने अर्जुन कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड का हैण्डसम मुंडा यानी अर्जुन कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वह आज 35 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स उन्हें जन्मदिन की बधाई फोटो शेयर कर दे रहे हैं. इसी बीच कैटरीना कैफ ने अपने बेस्ट फ्रेंड फोरेवर के लिए पोस्ट शेयर किया हैं और जन्मदिन की बधाई दी.

Arjun Kapoor Birthday: कैटरीना कैफ ने अर्जुन कपूर को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
अर्जुन कपूर और कैटरीना कैफ (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड का हैण्डसम मुंडा यानी अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वह आज 35 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स उन्हें जन्मदिन की बधाई फोटो शेयर कर दे रहे हैं. इसी बीच कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने अपने बेस्ट फ्रेंड फोरेवर के लिए पोस्ट शेयर किया हैं और जन्मदिन की बधाई दी.

कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपनी और अर्जुन की फोटो कोलाज शेयर की हैं, जिसमें आप देख सकते हैं कि, अर्जुन इंडस्ट्री में आने से पहले की और इंडस्ट्री में आने के बाद की फोटो शेयर की हैं. जिसमें कटरीना ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर. हमेशा मेरे साथ रहने के लिए... प्यार और खुशियां बाटने के लिए." यह भी पढ़े: Arjun Kapoor Birthday: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को खास अंदाज में बधाई, बताया अपना Sunshine

कटरीना की दुसरी फोटो में अर्जुन स्माइल करते हुए कटरीना के साथ पोज़ दे रहे हैं तो वहीं दूसरे फोटो में शांत खड़े रहकर पोज दे रहे है वहीं कैट स्माइल दे रही हैं. बता दें कि, कैट और अर्जुन एक दुसरे के बेहद करीबी दोस्त हैं. वे सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे की टांग खीचते हैं. उनकी यह नोकझोक उनके फैंस को बेहद पसंद आती हैं.मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो कैट और अर्जुन न ही सिर्फ बेस्ट बड़ी हैं बल्कि कैट ने अर्जुन को राखी भी बांधी थी. वो उन्हें अपने भाई की तरह ही ट्रीट करती हैं. यह भी पढ़े: Happy Birthday Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर बहन अंशुला ने शेयर क्यूट फोटो, लंबा चौड़ा पोस्ट लिखकर कहा- तुम मेरे सब कुछ

वर्कफ्रंट कि बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही दिबाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में परिणीती चोपड़ा के साथ नजर आएंगे. वहीं कटरीना कैफ रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म  'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2020 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).