कैटरीना कैफ ने COVID-19 को लेकर दिया बयान, कहा- इस महामारी ने जिंदगी के प्रति मेरी सोच बदल दी

कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया को घुटने पर लाकर खड़ा कर दिया है. इसने लगभग हर चीज को बदलकर रख दिया है, खासकर इससे जिंदगी के प्रति इंसानों का नजरिया बदला है. बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का भी कुछ ऐसा ही मानना है. कैटरीना ने कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में अपनी तरफ से कुछ सहयोग दिया है.

कैटरीना कैफ (Photo Credits : Instagram)

नई दिल्ली, 14 मई: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी ने पूरी दुनिया को घुटने पर लाकर खड़ा कर दिया है. इसने लगभग हर चीज को बदलकर रख दिया है, खासकर इससे जिंदगी के प्रति इंसानों का नजरिया बदला है. बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का भी कुछ ऐसा ही मानना है.

कैटरीना ने आईएएनएस को बताया, "यह महामारी और इसके चलते लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) ने हम में से कई लोगों को आत्म निरीक्षण करने का मौका दिया है कि हमारी जिंदगी कितनी बेहतर है या किस तरह से हम इसे आम तौर पर ले लेते हैं. इसके साथ ही मामलों की बढ़ती संख्या के कारण मेरा मानना है कि हमें अपने खानपान और जीवनशैली के माध्यम से अपनी बेहतर इम्युनिटी की दिशा में काम करना चाहिए. इसने कुछ मायनों में जिंदगी के प्रति मेरी सोच भी बदल दी है."

यह भी पढ़ें: काश युवा वर्ग वर्चुअल की अपेक्षा वास्तविक दुनिया में रहते: ईशा गुप्ता

उन्होंने यह भी बताया कि वह मौजूदा परिस्थिति को लेकर काफी चिंतित हैं और साथ ही अभिनेत्री ने इस वक्त तनाव को अपने नियंत्रण में रखने संबंधी कुछ टिप्स भी दिए हैं. वह कहती हैं, मैं यह सोचकर कभी-कभार परेशान हो जाती हूं कि जिंदगी पटरी पर कब आएगी, लेकिन दुनिया इस वक्त जिस परेशानी का सामना कर रही है मैं उसे भी समझती हूं. तनाव ऐसी स्थिति में एक गंभीर मुद्दा है. मेरा सभी से सुझाव यह है कि शांत रहें, ध्यान लगाएं या योगाभ्यास करें और इसके बेहतर पहलूओं के बारे में सोचने का प्रयास करें.

इस दौर के बाद आने वाले समय के बारे में सोचें, इस पर भी विचार करें कि आगामी समय में पर्यावरण के प्रति हमारी पहले की गई गलतियों को कैसे न दोहराया जाएं. फिलहाल मैं जब भी खुद को निराश महसूस करती हूं, तो मैं या तो ध्यान लगाती हूं या योगा करती हूं या खुद को दोबारा खुश करने के लिए कोई फिल्म या शो देखती हूं.

कैटरीना ने कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में अपनी तरफ से कुछ सहयोग दिया है. उनके मेकअप ब्रांड 'के' ब्यूटी ने महाराष्ट्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों की सहायता करने के लिए 'दे हाथ' के साथ हाथ मिलाया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट