करीना कपूर ने विराट कोहली को लेकर दिया ऐसा बयान जिसे सुनकर सैफ को आ सकता है गुस्सा

विराट के लुक्स और फिटनेस की वजह से उनको काफी पसंद किया जाता है. अभिनेत्री करीना कपूर भी विराट को सबसे फिट क्रिकेटर्स में से एक मानती हैं. करीना ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जो शायद उनके पति सैफ अली खान को पसंद न आए.

करीना कपूर और विराट कोहली (Photo Credits : Instagram)

विराट कोहली आज के दौर के सबसे सफल क्रिकेटर्स में से एक हैं. विराट की धुआंधार बल्लेबाजी के बहुत से लोग दीवाने हैं. इसके अलावा विराट के लुक्स और फिटनेस की वजह से भी उनको काफी पसंद किया जाता है. अभिनेत्री करीना कपूर भी विराट को सबसे फिट क्रिकेटर्स में से एक मानती हैं. करीना ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जो शायद उनके पति सैफ अली खान को पसंद न आए.

अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन के लिए करीना आईपीएल फिनाले के शो 'क्रिकेट फाइनल पार्टी तो बनती है' के सेट पर पहुंची थी.करीना से पूछा गया था कि वह सबसे फिट क्रिकेटर किसे मानती है. इसका जवाब देते हुए करीना ने कहा कि, "मैं विराट को पसंद करती हूं, क्योंकि वो सच में फिट हैं और मैं उन्हें हॉट भी मानती हूं." डीएनए की एक खबर के मुताबिक इस बयान के बाद करीना ने अपनी बात को संभालने के लिए कहा कि," पर विराट तो पहले ही किसी और के हो चुके हैं.मैं अपने नवाब से ज्यादा प्यार करती हूं. हालांकि केन विलियमसन भी मुझे पसंद हैं. वह भी काफी हॉट हैं."

आपको बता दें कि करीना की अगली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर, शिखा तलसानिया और स्वरा भास्कर भी हैं. रिया कपूर और एकता कपूर इस फिल्म की निर्माता है. शशांक घोष ने 'वीरे दी वेडिंग' का निर्देशन किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड