Kapil Sharma ने बेटी Anayra संग पोस्ट की बेहद क्यूट फोटो, ऑन-स्क्रीन वाइफ Sumona Chakravarti ने किया बेहद खास कमेंट

कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने आज अपनी बेटी अनायरा के साथ अपनी बेहद स्पेशल फोटो शेयर की है. इस फोटो में वो बेहद क्यूट अंदाज में अपनी बेटी संग पोज करते हुए नजर आ रहे हैं.

कपिल शर्मा और उनकी बेटी अनायरा (Photo Credits: Instagram)

कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने आज अपनी बेटी अनायरा (Anayra) के साथ अपनी बेहद स्पेशल फोटो शेयर की है. इस फोटो में वो बेहद क्यूट अंदाज में अपनी बेटी संग पोज करते हुए नजर आ रहे हैं. इंटरनेट पर कपिल और अनायरा की ये फोटो काफी वायरल (Viral) हो रही है और फैंस उनके अंदाज को भी बेहद पसंद कर रहे हैं.

इस फोटो में कपिल और अनायरा हाथ हिलाते हुए नजर आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर इस फोटो को पोस्ट करते हुए कपिल ने लिखा, "गुड मोर्निंग आप सभी को." इस तस्वीर को देखने के बाद कपिल की ऑन-स्क्रीन वाइफ सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) ने कमेंट करते हुए लिखा, "अरे रे क्यूटनेस की दूकान है अनायरा." इसी के साथ इस फोटो पर माहि विज, सायना नेहवाल, नेहा कक्कड़, नीति मोहन और अमित साध समेत अन्य कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट करते हुए उनकी क्यूटनेस की तारीफ की है.

ये भी पढ़ें: क्या Kapil Sharma के शो में होगी सुनील ग्रोवर की वापसी? झगड़े के बाद छोड़ा था एक-दूसरे का साथ

बता दें कि कपिल और गिन्नी चतरथ की बेटी अनायरा 1 साल की है. उनका जन्म दिसंबर 2019 में हुआ था. कपिल और गिन्नी को एक बेटा और एक बेटी है. बेटी के जन्म के बाद इस साल 1 फरवरी को गिन्नी ने अपने दूसरे बच्चे (बेबी बॉय) को जन्म दिया.

Share Now

\