कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन बुलेट प्रकाश का निधन, बेंगलुरु के अस्‍पताल में चल रहा था इलाज

खबरों के अनुसार उनका इलाज बेंग्‍लुरू के एक अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से चल रहा था. लेकिन कहा जा रहा है कि उनके लिवर संबंधित बीमारी में सुधार नहीं होने पर उनका निधन हो गया.

कॉमेडियन बुलेट प्रकाश का निधन (Photo by Instagram)

 बेंगलुरु: कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर जहां लोग परेशान है और देश में 21 दिनों के लिए घोषित लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में कैद हैं. ताकि यह महामारी दूसरे लोगों तक ना फैलने पाए. इस बीच बेंगलुरु से एक दुःख भरी खबर है. यहां कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन (Famous Comedian) बुलेट प्रकाश (Bullet Prakash) का निधन हो गया है. वे किडनी संबंधित बीमार से पिछले कुछ दिन से  बीमार चल रहे थे. उनके निधन के बाद उनके चाहने वाले लोगों में शोक की लहर हैं. हर कोई उनके निधन की खबर को सुनकर दुखी हैं.

खबरों के अनुसार उनका इलाज  बेंग्‍लुरू के एक अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से चल रहा था. लेकिन कहा जा रहा है कि उनके किडनी संबंधित बीमारी में सुधार नहीं होने पर उनका निधन हो गया. इनके आकस्मिक इस निधन से जहां उनके चाहने वाले शोक हैं. वहीं कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में इस खबर को सुनने के बाद हर कोई दुखी हैं यह भी पढ़े: एक्टर राहुल देव के पिता का 91 साल की उम्र में निधन, भाई मुकुल देव ने ट्वीट के जरिये दी जानकारी

बुलेट प्रकाश कन्नड़ की करीब 300 फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्हें लोग निकनेम से बुलेट इसलिए पुकारते थे कि वे Royal Enfield  बुलेट से चला करते थे. इसलिए उनके चाहने वाले लोग उन्हें बुलेट नाम से पुकारने लगे. हालांकि उनका नाम प्रकाश था.

बता दें की बुलेट प्रकाश कन्‍नड़ इंडस्‍ट्री का एक जाना पहचाना चेहरा था. जिन्हें कौन नहीं जनता था. उनकी सबसे चर्चित फिल्मों की बात करे तो वे फिल्‍म में Mast Maja Maadi (2008), Aithalakkadi (2010), Mallikarjuna (2011) and Aryan (2014) शामिल हैं. इन प्रमुख फिल्मों में इनका प्रमुख किरदार रहा है. उनका जन्म दो अप्रैल 1976 में  बेंगलुरु  में हुआ था.

 

 

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड