बॉलीवुड

Kanika Kapoor Update: ICU में नहीं हैं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर, घर जाने का कर रही हैं इंतजार

बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर जो कोरोनावायरस से संक्रमित हैं और 15 दिनों से अधिक समय से अस्पताल में हैं, उन्हें अब अपने परिवार की याद आ रही हैं. एक इंस्टाग्राम पोस्ट में गायिका ने लिखा, "बिस्तर पर जा रही हूं. सभी को ढेर सारा प्यार. सुरक्षित रहें दोस्तों. आप सभी की चिंता के लिए शुक्रिया.

Kanika Kapoor Update: ICU में नहीं हैं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर, घर जाने का कर रही हैं इंतजार
कनिका कपूर (Photo Credits: Instagram)

Kanika Kapoor Update: बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर जो कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हैं और 15 दिनों से अधिक समय से अस्पताल में हैं, उन्हें अब अपने परिवार की याद आ रही हैं. एक इंस्टाग्राम पोस्ट में गायिका ने लिखा, "बिस्तर पर जा रही हूं. सभी को ढेर सारा प्यार. सुरक्षित रहें दोस्तों. आप सभी की चिंता के लिए शुक्रिया. ये भी पढ़ें: Fact Check: कनिका कपूर से मिलने की वजह से प्रिंस चार्ल्स को हुआ Coronavirus ? जानें दोनों की वायरल तस्वीरों की असली कहानी

लेकिन मैं आईसीयू (ICU) में नहीं हूं. मैं ठीक हूं. मुझे आशा है कि मेरा अगला टेस्ट नेगेटिव आए. अपने परिवार और अपने बच्चों के पास जाने का इंतजार कर रही हूं, उनको याद कर रही हूं."ये भी पढ़ें: सिंगर कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट ने भी उन्हें बताया कोरोना वायरस से पॉजिटिव

 

View this post on Instagram

 

Thank you @judithleiberny Love my #Camera #bag 👜

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

पोस्ट के साथ ही उन्होंने एक प्रसिद्ध कथन भी लिखा है, जो है, "जीवन हमें समय का अच्छा उपयोग करना सिखाता है, जबकि समय हमें जीवन का मूल्य सिखाता है." गौरतलब है कि गायिका का कोविड-19 टेस्ट चौथी बार भी पॉजीटिव आया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2020 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).