सिंगर कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट ने भी उन्हें बताया कोरोना वायरस से पॉजिटिव

अस्पताल में भर्ती होने के कुछ समय बाद कनिका के अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनका ठीक से ख्याल नहीं रखा जा रहा है और उन्हें गंदगी से भरे वार्ड में रखा गया है.

कनिका कपूर (Photo Credits: Instagram)

Kanika Kapoor tested Coronavirus Positive: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की चौथी रिपोर्ट में भी उन्हें कोरोना वायरस पॉजिटिव (Coronavirus Positive) पाया गया है. दरअसल कनिका कपूर के परिवार ने उनकी मेडिकल रिपोर्ट पर सवाल उठाया था. जिसके बाद से ये उनका चौथा टेस्ट था. जिसमें भी वो कोरोना से पॉजिटिव पाई गई हैं. आपको बता दे कि 9 मार्च को कनिका लंदन से इंडिया आई थी. जिसके बाद वो लखनऊ के एक बड़ी पार्टी में शामिल हुई थी. लेकिन जब 20 मार्च को जब कोरोना से संक्रमित होने के उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया तो हल्ला मच गया. क्योंकि उस पार्टी में कई बड़े बड़े नेता भी शामिल हुए थे.

जिसके बाद उस पार्टी में शामिल सभी लोगों के टेस्ट कराए गए जो नेगेटिव आए. इतना ही नहीं कनिका के परिवार की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी. ऐसे में परिवार ने कनिका के टेस्ट पर सवाल खड़े किए. जिसके बाद से ये कनिका का चौथी बार टेस्ट कराया गया. जहां उनकी रिपोर्ट एक बार फिर पॉजिटिव आई है.

आपको बता दे कि लंदन से लौटने के बाद कनिका पर लापरवाही बरतने के चलते लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) में उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) भी दर्ज कराई है. उनपर आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज कराया गया है. इस एफआईआर को लखनऊ के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने दर्ज कराया है.

तो वहीं दूसरी तरफ कनिका के अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनका ठीक से ख्याल नहीं रखा जा रहा है और उन्हें गंदगी से भरे वार्ड में रखा गया है. इस पर अस्पताल की ओर से जवाब आया कि कनिका का खास ख्याल रखा जा रहा है जिसके बावजूद वो फाइव स्टार सुविधाओं की मांग कर रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस