Forbes India Celebrity 100 List देखकर भड़की कंगना रनौत की बहन रंगोली, मैगजीन को बताया फ्रॉड

मैगजीन ने कंगना की कमाई 17.5 करोड़ बताई है. जिसे देखने के बाद अब रंगोली बुरी तरह से नाराज हो उठी है. रंगोली ने अब ट्वीट करके फोर्ब्स की लिस्ट पर हमला बोला है और इसे फ्रॉड करार दिया है.

कंगना रनौत और रंगोली (Image Credit: Instagram)

फोर्ब्स इंडिया (Forbes India) ने कल साल 2019 के लिए भारत के टॉप 100 (Top 100) सेलिब्रिटीज की लिस्ट जारी की. मैगजीन ने इस साल सितारों की कमाई के आधार पर इस लिस्ट को तैयार किया है. जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को पहले स्थान पर बताया गया है जबकि अक्षय कुमार, सलमान खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहरुख खान को भी टॉप 10 में जगह मिली है. इस लिस्ट में कंगना रनौत को 70वें स्थान पर रखा गया है. मैगजीन ने इस साल रिलीज हुई कंगना की फिल्म मणिकर्णिका के आधार पर उनकी कमाई 17.5 करोड़ बताई है. जिसे देखने के बाद अब रंगोली बुरी तरह से नाराज हो उठी है. रंगोली ने अब ट्वीट करके फोर्ब्स की लिस्ट पर हमला बोला है और इसे फ्रॉड करार दिया है.

रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये फोर्ब्स इंडिया एक नंबर का फ्रॉड है. मैं इन्हें चैलेंज करती हूं कि ये एक भी सेलेब्रिटी की इनकम को साबित करके दिखाए जो इन्होने अपनी मैगजीन में लिखी हैं. ये सब पीआर है. कंगना इससे ज्यादा टैक्स भर्ती है जितनी उनकी इनकम बताई गई है,

इसके आगे रंगोली ने लिखा कि यहां तक कंगना रनौत को भी नहीं पता कि उसने इस साल कितने कमाए हैं. ये बात सिर्फ मैं और उसका अकाउंट डिपार्टमेंट जानता है. जो पूरी तरह से गोपनीय है. अभी तक फाइनेंसियल ईयर खत्म भी नहीं हुआ.

आपको बता दे कि साल 2016 से सलमान खान इस लिस्ट में टॉप करते रहे हैं लेकिन इस बार विराट कोहली ने पछाड़ दिया है. तो वहीं अक्षय कुमार भी कमाई के मामले सलमान से आगे हैं. ऐसे में सलमान तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड