दिल्ली के मशहूर गोलगप्पों के चटखारे लेते हुए नजर आईं अभिनेत्री कंगना रनौत, देखें तस्वीर
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्म 'पंगा' (Panga) की शूटिंग में व्यस्त है. इन दिनों दिल्ली (Delhi) में इस फिल्म की शूटिंग चल रही हैं. बिजी शेड्यूल से समय निकालकर कंगना दिल्ली की सड़कों पर गोलगप्पे खाते हुए नजर आई.
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्म 'पंगा' (Panga) की शूटिंग में व्यस्त है. इन दिनों दिल्ली (Delhi) में इस फिल्म की शूटिंग चल रही हैं. बिजी शेड्यूल से समय निकालकर कंगना दिल्ली की सड़कों पर गोलगप्पे खाते हुए नजर आई. वैसे तो कंगना खुद को काफी फिट रखती हैं और डाइट भी फॉलो करती है. मगर जब बात दिल्ली की चाट की हो तो कंगना खुद को नहीं रोक पाई. गोलगप्पे खाते वक्त एक्ट्रेस काफी खुश भी नजर आ रही हैं.
कंगना रनौत की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. टीम कंगना रनौत ने इस तस्वीर को इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है. तस्वीर को कैप्शन दिया गया कि, " मिशन गोलगप्पा. कंगना बिल्कुल हमारी तरह है. वह दिल्ली के मशहूर गोलगप्पे खा रही हैं."
यह भी पढ़ें:- कंगना रनौत को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया ऐसा बयान, आप भी पढ़ें
आपको बता दें कि फिल्म 'पंगा' में नीना गुप्ता और जस्सी गिल जैसे सितारें भी अहम रोल निभाते हुए दिखेंगे. हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी, जिनमें कंगना कबड्डी खेलने की प्रैक्टिस करती हुई नजर आ रही थी. 'पंगा' का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी कर रही हैं और यह फिल्म अगले साल 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2019 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

