बॉलीवुड

ओडिशा में शाहरुख खान के लिए बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, कलिंग सेना ने दी थी धमकी

पुलिस ने शनिवार को कहा कि कलिंग सेना की धमकी के बाद ओडिशा में शाहरुख खान के दौरे के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा बढ़ाई जाएगी......

ओडिशा में शाहरुख खान के लिए बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, कलिंग सेना ने दी थी धमकी
शाहरुख खान (Photo Credits: Youtube)

भुवनेश्वर: पुलिस ने शनिवार को कहा कि कलिंग सेना (Kalinga Sena) की धमकी के बाद ओडिशा (Odisha)में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)के दौरे के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा बढ़ाई जाएगी. कलिंग सेना ने शाहरुख के चेहरे पर स्याही फेंकने की धमकी दी है. ओडिशा के एक संगठन कलिंग सेना ने 17 वर्ष पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म 'अशोका' (Ashoka) में इतिहास (History) के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में अभिनेता के चेहरे पर स्याही (Ink) फेंकने की धमकी दी है.

इसके साथ ही संगठन ने कलिंगा स्टेडियम (Kalinga Stadium) में 27 नवंबर को पुरुष हॉकी विश्व कप (Men's Hockey World Cup) के उद्घाटन के मौके पर उनके यहां आने पर काले झंडे दिखाने की धमकी दी है. भुवनेश्वर के डीसीपी अनूप साहू ने कहा, "हॉकी विश्व कप के दौरान हम शाहरुख खान के दौरे के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करेंगे. हालांकि अभिनेता के कार्यक्रम के बारे में अभी पुष्टि होना बाकी है."

यह भी पढ़ें:  शाहरुख खान को लेकर ओडिशा में मचा बवाल, स्थानीय संगठन ने दी धमकी

संगठन के प्रमुख हेमंत रथ (Hemant Rath) ने शाहरुख से 'अशोका' में ओडिशा के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगने की मांग की है. संगठन ने आरोप लगाया है कि कलिंग को गलत तरीके से दिखाकर फिल्म ने राज्य की संस्कृति और यहां के लोगों का अपमान किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2018 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).