सितंबर में होगी रिलीज काजोल की फिल्म 'ईला'
काजोल इस फिल्म में एक अकेली मां और एक गायक के रूप में नज़र आएगी। अभिनेता रिद्धि सेन के द्वारा, "यह फिल्म एक महत्वाकांक्षी गायक की और एक सुंदर माँ की कहानी है. मां और बेटे की इस फिल्म में एक अद्भुत केमिस्ट्री दिखाई जायेगी"
मुंबई: अभिनेत्री काजोल की आगामी फिल्म 'ईला' 14 सितंबर को रिलीज होगी. एक खबर ये भी है की इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जा चुकी है.
एक बयान के मुताबिक, प्रदीप सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता रिद्धी सेन भी प्रमुख भूमिका में हैं, वह काजोल के बेटे की भूमिका में दिखाई देंगे.
काजोल इस फिल्म में एक अकेली मां और एक गायक के रूप में नज़र आएगी. अभिनेता रिद्धि सेन के द्वारा, "यह फिल्म एक महत्वाकांक्षी गायक की और एक सुंदर माँ की कहानी है. मां और बेटे की इस फिल्म में एक अद्भुत केमिस्ट्री दिखाई जायेगी"
मितेश शाह द्वारा लिखित 'ईला' में काजोल अकेली मां और एक महत्वकांशी गायिका की भूमिका में हैं.
यह फिल्म अजय देवगन और पेन इंडिया लिमिटेड के जयंतलाल गाडा द्वारा सह-निर्मित है.
काजोल को इससे पहले सौंदर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म 'वीआईपी 2' में देखा गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2018 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

