बॉलीवुड

जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज

जॉन अब्राहम की आगामी थ्रिलर फिल्म 'अटैक' अगले साल 14 अगस्त,2020 को रिलीज होगी. इस फिल्म के साथ, तीसरी बार जॉन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं. साल 2018 में 'सत्यमेव जयते' 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी और इस साल भी 'बाटला हाउस' इसी दिन रिलीज हुई

जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज
जॉन अब्राहम (Photo Credits: IANS)

जॉन अब्राहम (John Abraham) की आगामी थ्रिलर फिल्म 'अटैक' (Attack) अगले साल 14 अगस्त,2020 को रिलीज होगी. इस फिल्म के साथ, तीसरी बार जॉन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं. साल 2018 में 'सत्यमेव जयते' 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी और इस साल भी 'बाटला हाउस' इसी दिन रिलीज हुई और अब अगले साल 'अटैक' भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही रिलीज हो रही है.

इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में जॉन के साथ जैकलीन फर्नाडीज (Jacqueline Fernandez ) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) भी नजर आएंगे. लक्ष्य राज आनंद (Laksh Raj Aanand) ने इसे लिखा और निर्देशित किया है.

यह भी पढ़ें: Pagalpanti Box Office Collection: जॉन अब्राहम की फिल्म का फ्लॉप शो, दो दिन में कमाए सिर्फ करते करोड़ रुपए

जॉन ने कहा, "'अटैक' एक बेहतरीन कहानी के साथ मजेदार थ्रिलर फिल्म है और यह शैली मुझे बहुत पसंद भी है! यह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी जो इसे और भी अधिक रोमांचक बनाता है. जेए एंटरटेनमेंट (जॉन का प्रोडक्शन हाउस) के जरिए हमने फिल्मों के निर्माण को आगे बढ़ाया है और दर्शकों के लिए कुछ खास करने की कोशिश की है."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2019 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).